सीमा विवाद पर बोले कर्नाटक CM, इसका चुनाव से कोई लेना-देना नहीं, तनाव महाराष्ट्र की वजह से पैदा हुए

By अंकित सिंह | Dec 06, 2022

महाराष्ट्र और कर्नाटक के बीच सीमा विवाद काफी लंबे समय से देखने को मिल रहा है। दोनों ओर से लगातार बयानों का दौर भी देखने को मिल रहा है। इन सब के बीच कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई का भी बयान सामने आया है। अपने बयान में उन्होंने कहा कि कर्नाटक के इस स्टैंड का चुनाव से कोई लेना-देना नहीं था, यह महाराष्ट्र द्वारा लंबे समय से खींचा गया मुद्दा है। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि ये तनाव महाराष्ट्र की वजह से पैदा किए गए हैं। दोनों राज्यों के लोगों में समृद्धि है, यह (सीमा मुद्दा) सुप्रीम कोर्ट में है और मुझे यकीन है कि हम कानूनी लड़ाई जीतेंगे। महाराष्ट्र के साथ सीमा विवाद को लेकर कर्नाटक में राजनीति हो रही है और इसको चुनाव से भी जोड़ा जा रहा है।

 

इसे भी पढ़ें: महाराष्ट्र मुख्यमंत्री शिंदे ने कहा दिव्यांग विभाग गठित करने वाला पहला राज्य बना


बसवराज बोम्मई ने आगे कहा कि हम अपनी सीमाओं और लोगों की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि हम महाराष्ट्र, केरल और तेलंगाना में कन्नड़ लोगों की सुरक्षा के लिए भी प्रतिबद्ध हैं। दूसरी ओर महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि इस बारे में अंतिम निर्णय मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे लेंगे कि कर्नाटक के साथ राज्य के सीमा विवाद का समन्वय करने के लिए नियुक्त मंत्रियों को विवादित क्षेत्रों का दौरा करना चाहिए या नहीं। समन्वय मंत्री नियुक्त किये गये चंद्रकांत पाटिल और शंभूराज देसाई का छह दिसंबर को कर्नाटक के बेलगावी में महाराष्ट्र एकीकरण समिति के कार्यकर्ताओं से मुलाकात का और सीमा मुद्दे पर बातचीत का कार्यक्रम प्रस्तावित है। 

 

इसे भी पढ़ें: महाराष्ट्र-कर्नाटक सीमा विवाद: CM बोम्मई का शिंदे के मंत्रियों को संदेश, बेलागवी का दौरा करने से बचें


आपको बता दें कि बेलगावी, कारवार और महाराष्ट्र तथा कर्नाटक सीमा पर स्थित कई अन्य गांवों पर किस राज्य का प्रशासनिक नियंत्रण होना चाहिये, इसको लेकर विवाद है। यह मुद्दा 1960 में महाराष्ट्र की स्थापना के बाद से उच्चतम न्यायालय में लंबित है। उन्होंने कहा कि किसी को भी किसी जगह पर जाने से रोका नहीं जाना चाहिए, क्योंकि हम एक स्वतंत्र देश हैं। हालांकि, विवादित क्षेत्र से जुड़ा मामला अब भी उच्चतम न्यायालय में विचाराधीन है और हम चाहते हैं कि इस मामले में आगे कोई जटिलता नहीं आए। यदि मंत्री ऐसा करने का निर्णय लेते हैं तो उन्हें विवादित क्षेत्रों का दौरा करने से कोई भी रोक नहीं सकता है।

प्रमुख खबरें

Adolf Hitler Death Anniversary: दुनिया के सबसे बड़े तानाशाह एडोल्फ हिटलर ने अपने लिए चुनी थी कायरों वाली मौत

Priyanka Gandhi Will Not Contest Elections | प्रियंका गांधी वाड्रा के आगामी लोकसभा चुनाव लड़ने की संभावना नहीं है, सूत्रों ने दी जानकारी

Lok Sabha Eections: फर्जी वीडियो को लेकर अमित शाह ने कांग्रेस को घेरा, कहा- कार्रवाई उनकी हताशा को उजागर करती है

पद्म श्री विजेता Jitender Singh Shunty और उनके बेटे को मिली जान से मारने की धमकी, अलगाववादियों पर आरोप