Karnataka: MUDA मामले को लेकर बुरे फंसे CM सिद्धारमैया, BJP का विरोश प्रदर्शन, CBI जांच की मांग

By अंकित सिंह | Jul 12, 2024

मैसूरु शहरी विकास प्राधिकरण घोटाला मामले को लेकर भाजपा कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के खिलाफ जबरदस्त तरीके से हमलावर है। यह सरकार द्वारा भूमि खोने वालों को साइटों के फर्जी आवंटन से संबंधित है। इसमें मुख्यमंत्री सिद्धारमैया की पत्नी को दिए गए प्लॉट भी शामिल हैं। पार्टी की कर्नाटक इकाई के प्रमुख बी वाई विजयेंद्र सहित कई भाजपा नेताओं को शुक्रवार को उस समय हिरासत में ले लिया गया जब वे मैसूर शहरी विकास प्राधिकरण (एमयूडीए) की कथित धोखाधड़ी गतिविधियों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करने के लिए मैसूर जा रहे थे।

इसे भी पढ़ें: Vanakkam Poorvottar: Tamilnadu में Dalits पर अत्याचारों के विरोध में उतरी BJP, DMK ने किया पलटवार

क्या है मुडा भूमि घोटाला?

मैसूरु शहरी विकास प्राधिकरण घोटाला MUDA द्वारा साइट आवंटन में अनियमितताओं के आरोपों से संबंधित है, जिसमें हजारों करोड़ रुपये की भूमि हानि शामिल है। विवाद इन दावों से और बढ़ गया कि मुख्यमंत्री सिद्धारमैया की पत्नी पार्वती को इन अनियमितताओं से फायदा हुआ। कथित तौर पर MUDA ने पार्वती को उनकी 3.16 एकड़ जमीन के बदले 50:50 अनुपात योजना के तहत भूखंड आवंटित किए, जहां MUDA ने एक आवासीय लेआउट विकसित किया। विवादास्पद योजना में लेआउट बनाने के लिए अर्जित अविकसित भूमि के बदले संपत्ति खोने वाले व्यक्ति को विकसित भूमि का 50 प्रतिशत आवंटित करने की परिकल्पना की गई है।

सिद्धारमैया का बचाव

आरोपों से इनकार करते हुए सिद्धारमैया ने गुरुवार को आरोप लगाया कि मामले में उन्हें बेवजह निशाना बनाया जा रहा है। यह दावा करते हुए कि उनके खिलाफ साजिश रची जा रही है, क्योंकि वह पिछड़े वर्ग के समुदाय से हैं और दूसरी बार मुख्यमंत्री बने हैं, सिद्धारमैया ने कहा था कि वह भाजपा के ऐसे कदमों से नहीं डरेंगे। सिद्धारमैया ने बुधवार को MUDA द्वारा साइटों के कथित फर्जी आवंटन की सीबीआई जांच की भाजपा की मांग को खारिज कर दिया।

इसे भी पढ़ें: कर्नाटक पर 14,000 करोड़ रुपये के फंड के दुरुपयोग का आरोप, एनसीएससी ने बताया संविधान के खिलाफ

भाजपा का आरोप

भाजपा नेता सीटी रवि ने MUDA द्वारा भूमि खोने वालों को साइटों के कथित फर्जी आवंटन के संबंध में कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के बचाव को "बेईमान" करार दिया। एमएलसी ने यह भी आरोप लगाया कि सीएम "लापरवाही से भ्रष्टाचार का बचाव" कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि MUDA साइटों के आरोपों के जवाब में मुख्यमंत्री का आचरण बुद्धिमानीपूर्ण बचाव का है, ईमानदारी का नहीं। ये सीएम की पत्नी से जुड़ा मामला है, आरोप सीएम और उनकी पत्नी पर है। 

प्रमुख खबरें

Georgia House of Representatives में चुने जाने वाले पहले सिख बने भारतीय-अमेरिकी Jyoth Singh

कैब ड्राइवर का शातिर दिमाग और खौफनाक साजिश! पत्नी, सास, साले, सरहज सहित पूरे ससुराल को उतारा मौत के घाट, अलग-अलग ठिकानों पर फेंकी लाशें!

Ranjeev Puri बने Michigan House के पहले भारतीय-अमेरिकी स्पीकर

यूपी के पारंपरिक व्यंजनों को वैश्विक बाजार देने गांव तक पहुंचेगा ODOC अभियान, Yogi Adityanath का ऐलान