Karnataka: CM सिद्धारमैया की कम नहीं हो रही मुश्किलें, कोर्ट ने लोकायुक्त पुलिस को दिए जांच के आदेश, जानें पूरा मामला

By अंकित सिंह | Sep 25, 2024

कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के लिए मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है। बेंगलुरु की एक विशेष अदालत ने आज मैसूर शहरी विकास प्राधिकरण (एमयूडीए) मामले में सिद्धारमैया के खिलाफ कर्नाटक लोकायुक्त के सक्षम प्राधिकारी द्वारा जांच का आदेश पारित किया है। कर्नाटक लोकायुक्त की मैसूर जिला पुलिस MUDA घोटाले की जांच करेगी और तीन महीने में रिपोर्ट सौंपेगी। याचिकाकर्ता स्नेहमयी कृष्णा ने एक निजी शिकायत के साथ जन प्रतिनिधियों के लिए विशेष अदालत का दरवाजा खटखटाया था।

इसे भी पढ़ें: MUDA Case: सिद्धारमैया को मिल रहा मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी का साथ? फिर इतनी खामोशी क्यों हैं?

इससे पहले कर्नाटक उच्च न्यायालय ने मंगलवार को मुख्यमंत्री सिद्धरमैया की उस याचिका को खारिज कर दिया जिसमें उन्होंने भू आवंटन मामले में उनके विरूद्ध जांच के लिए राज्यपाल द्वारा दी गयी मंजूरी को चुनौती दी थी। मुख्यमंत्री ने मैसुरु शहरी विकास प्राधिकरण द्वारा (एमयूडीए) पॉश क्षेत्र में उनकी पत्नी को किये गये 14 भूखंडों के आवंटन में कथित अनियमितताओं के सिलसिले में उनके खिलाफ राज्यपाल थारवरचंद गहलोत द्वारा दी गयी जांच की मंजूरी को चुनौती दी थी।

प्रमुख खबरें

West Bengal में स्कूली पाठ्यक्रम में बदलाव की तैयारी, Shyama Prasad Mukherjee पर शामिल होगा पाठ

ICC ODI World Cup 2027 Schedule: ऑस्ट्रेलिया से पहला मैच, 10 अक्टूबर को भिड़ेंगे भारत और पाकिस्तान

Manipur Cabinet ने हिंसा में लापता 49 लोगों के परिजनों को 10-10 लाख रुपये देने को दी मंजूरी

राजस्थान में पंचायत चुनाव अभियान का आगाज, Govind Singh Dotasra ने भाजपा पर लगाए आरोप