कर्नाटक कांग्रेस ने भाजपा के चुनावी वादों को लेकर ‘सेसीएम डॉट कॉम’ अभियान शुरू किया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 19, 2022

कर्नाटक में कांग्रेस ने 2018 के विधानसभा चुनाव के घोषणापत्र में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर वादे पूरे नहीं करने का आरोप लगाते हुए बुधवार को ‘सेसीएम क्यूआर कोड’ के साथ ‘सेसीएम डॉट कॉम’ अभियान जारी किया और मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई पर निशाना साधा। कर्नाटक में कुछ महीने में विधानसभा चुनाव होने हैं और कांग्रेस राज्य की सत्ता फिर से हासिल करने की मशक्कत कर रही है। विपक्षी दल ने आरोप लगाया कि भाजपा के 600 वादों में से 90 प्रतिशत अधूरे हैं।

इसे भी पढ़ें: केरल में पत्रकार मौत मामला, अदालत ने आईएएस अधिकारी को आरोप मुक्त करने से किया इनकार

कर्नाटक कांग्रेस के संचार विभाग के प्रमुख प्रियंक खरगे ने सत्तारूढ़ भाजपा से कहा, ‘‘अगर आप केवल पेसीएम अभियान से बोल सकते हैं तो हम आपकी नाकामियों का जवाब देने के लिए सेसीएम अभियान शुरू करेंगे।’’ इसके साथ जारी ‘सेसीएम’ क्यूआर कोड उस ‘पेसीएम’ क्यूआर कोड की तरह ही है जो पहले जारी किया गया था।

प्रमुख खबरें

PM Narendra Modi रविवार को Chennai Metro और 13000 करोड़ की परियोजनाओं की देंगे सौगात

Delhi Police ने YouTuber Dhruv Rathee को हिरासत से छोड़ा, जंतर-मंतर जाने पर दोबारा कार्रवाई की चेतावनी

PM Narendra Modi ने देशवासियों को दी Navratri की बधाई, सुख-समृद्धि की कामना की

CEC के इस्तीफे की मांग पर कॉजपा का प्रदर्शन, Delhi Traffic Police ने जारी की एडवाइजरी