कर्नाटक : गांधी परिवार के सदस्यों को ईडी के समन के खिलाफ कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 13, 2022

बेंगलुरु। कांग्रेस की कर्नाटक इकाई ने पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी और शीर्ष नेता राहुल गांधी को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा भेजे गए समन के खिलाफ सोमवार को विरोध प्रदर्शन किया। पार्टी ने इसके साथ ही भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की केंद्र सरकार पर ‘‘बदले की राजनीति’’ करने का आरोप लगाया। यह प्रदर्शन उस दिन हुआ है जब राहुल गांधी दिल्ली स्थित ईडी कार्यालय में नेशनल हेराल्ड-एजेएएल करार से जुड़े कथित धनशोधन के मामले में पूछताछ के लिए पेश हुए।

सिद्धरमैया और कई अन्य नेताओं एवं प्रदर्शनकारियों को पुलिस एक बस में बैठाकर दूसरे स्थान पर ले गई। सिद्धरमैया ने भाजपा पर विरोध प्रदर्शन के अधिकार को दबाने का आरोप लगाते हुए कहा, ‘‘ सोनिया और (राहुल) गांधी को समन भेजना, उनके करिश्माई व्यक्तित्व को कमतर करने की कोशिश है... हम इस देश में अलोकतांत्रिक चीजें नहीं होने देंगे। भाजपा प्रतिशोध की राजनीति कर रही है और उस मामले को खोल रही है जो वर्ष 2015 में ही बंद हो चुका है।

प्रमुख खबरें

PM Narendra Modi ने जनसेवा के 25 वर्ष किए पूरे, दिल्ली के विनायक मंदिर में की पूजा

Mathura के वृंदावन गुरुकुलम में पानी की टंकी साफ करते समय 4 छात्रों की मौत

Sensex 460 अंक फिसला, RBI नीतिगत फैसले से पहले Nifty भी 22610 पर लुढ़का

Nagaland में गोली लगने से Assam Rifles के जवान वी. तेजा की मौत, ओडिशा में शोक