कर्नाटक कांग्रेस के अध्यक्ष डी के शिवकुमार कोरोना वायरस से संक्रमित, दो दिनों से पीठ में था दर्द

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 25, 2020

बेंगलुरु। कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डी के शिवकुमार कोविड-19 से संक्रमित पाए गए हैं और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पार्टी सूत्रों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। कांग्रेस सूत्रों ने बताया, ‘‘वह कोविड​​-19 से संक्रमित पाए गए हैं और शहर में राजाजीनगर के एक निजी अस्पताल में उन्हें भर्ती कराया गया है।’’ उन्होंने कहा कि 58 वर्षीय नेता को कल रात अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूत्रों ने बताया ‘‘उनमें सोमवार को सुबह से ही खांसी और बुखार जैसे लक्षण थे और दो दिनों से उनकी पीठ में दर्द था।’’

प्रमुख खबरें

CTI ने PM Modi को लिखा पत्र, त्योहारों में दिल्ली के प्रमुख बाजारों में प्रदर्शन रोकने की मांग

Vaishno Devi Yatra का बुलावा आते ही दूर होने लगती हैं रुकावटें और बनते हैं काम

Goa में 27 लाख देकर फर्जी अफसर बना शख्स, Excise Department की कुर्सी पर बैठते ही धराया

Dollar के मुकाबले Rupee 23 पैसे मजबूत, शुरुआती कारोबार में 96.65 पर पहुंचा