Karnataka: भाजपा नेताओं के पार्टी में शामिल होने से गदगद कांग्रेस, भगवा दल का जोरदार पलटवार

By अंकित सिंह | Apr 17, 2023

कर्नाटक में नेताओं का दल बदलना जारी है। सत्तारूढ़ भाजपा के कई नेता कांग्रेस का दामन थाम चुके है जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री जगदीश शेट्टार शामिल हैं। इसके अलावा पूर्व उपमुख्यमंत्री लक्ष्मण सावदी भी कांग्रेस में शामिल हुए हैं। यहीं कारण है कि कांग्रेस का आत्मविश्वास चरम पर है। कांग्रेस कर्नाटक अध्यक्ष डीके शिवकुमार लगातार 150 सीटें जीतने का दावा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मैं बीजेपी और जेडीएस के एजेंडे को नहीं जानता... मैंने यहां सैकड़ों नेता बनाए हैं। उन्होंने कहा कि जगदीश शेट्टार, लक्ष्मण सावदी और अन्य हमारी पार्टी में शामिल हुए और कई मंत्री और विधायक आना चाहते थे लेकिन हमारे पास राजनीतिक जगह नहीं थी। हम 150 सीटों को पार करेंगे और मुझे पूरा विश्वास है कि हम राज्य में सरकार बनाएंगे। 

इसे भी पढ़ें: Prabhasakshi NewsRoom: BJP को झटका देकर Congress में शामिल हुए Jagadish Shettar, मिल गया चुनाव का टिकट

कर्नाटक के मंत्री सीएन अश्वथनारायण ने कहा कि जगदीश शेट्टार 6 बार विधायक थे। वह सीएम भी थे। वह पार्टी के अध्यक्ष थे, एलओपी थे - उन्होंने सभी पदों पर कब्जा कर लिया। सब कुछ हासिल करने के बाद भी उन्होंने छोड़ दिया, तो लोग क्या करेंगे कहो? जगदीश शेट्टार को लेकर कांग्रेस को झटका लगेगा। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि कोई मौका नहीं। वे (कांग्रेस) 79 की अपनी वर्तमान संख्या तक भी नहीं पहुंच पाएंगे। वे अपनी मौजूदा संख्या को पार नहीं करेंगे। कर्नाटक के मंत्री सीएन अश्वथनारायण का कहना है कि बीजेपी एक रिकॉर्ड बहुमत के साथ वापस आएगी। 

प्रमुख खबरें

Party Makeup Tutorial: प्रोफेशनल लुक के लिए फॉलो करें ये Skincare और Base Makeup टिप्स

Himanta Biswa Sarma का बड़ा आरोप, P Chidambaram शुद्ध नक्सली; कार्यकाल की जांच की मांग

Nepal में होते ही Indian Army Chief Dhiraj Seth की एंट्री, China के लिए बज गयी खतरे की घंटी

SC से Rahul Gandhi को बड़ी राहत, आय से अधिक संपत्ति मामले में HC की सुनवाई रोकी