Karnataka: खड़गे के बयान पर बढ़ी तकरार, BJP MLA ने सोनिया गांधी को कहा विषकन्या, कांग्रेस का पलटवार

By अंकित सिंह | Apr 28, 2023

कर्नाटक में 10 मई को होने वाले चुनाव को लेकर प्रचार जारी है। प्रचार में नेता एक-दूसरे के खिलाफ बदजुबानी भी कर रहे है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने गुरुवार को पीएम नरेंद्र मोदी के खिलाफ विवादित बयान देते हुए उन्हें जहरीले सांप की तरह बताया था। इसके बाद अब एक भाजपा विधायक मे कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी को लेकर आपत्तीजनक टिप्पणी की है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक कर्नाटक के कोप्पल में एक भाषण के दौरान, भाजपा विधायक बासनगौड़ा यतनाल ने कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी के बारे में एक व्यक्तिगत टिप्पणी की और उन्हें 'विष कन्या' (विषाक्त लड़की) और चीन और पाकिस्तान का एजेंट कहा।

इसे भी पढ़ें: PM ने Congress पर तंज कसते हुए कहा- जिस पार्टी की वारंटी खत्म हो गयी उसकी गारंटी का कोई महत्व नहीं

इसके साथ ही बघेल ने कहा कि खड़गे ने कहा कि जहरीले सांप जैसा है, फिर भी उन्होंने बड़प्पन दिखाते हुए शब्द वापस लिया है। आज उनके(भाजपा) विधायक द्वारा सोनिया गांधी जी को विष कन्या कहा गया है। इस मामले में नरेंद्र मोदी जी और अमित शाह जी क्या कहते हैं ये देश जानना चाहती है। भाजपा नेता का बयान कांग्रेस प्रमुख मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा पीएम मोदी पर निशाना साधने के एक दिन बाद आया है, उन्होंने कहा, “मोदी एक जहरीले सांप की तरह हैं। यदि आपको लगता है कि यह जहर है या नहीं और आप इसे चाटते हैं, तो आप मर चुके हैं। आप सोच सकते हैं: क्या यह जहर है? मोदी एक अच्छे इंसान हैं। उन्होंने इसे दिया है और हम इसे देखेंगे। यदि आप इसे चाटते हैं तो आप पूरी तरह से सो रहे हैं।

प्रमुख खबरें

IPL से हटने वाले खिलाड़ियों पर बिफरे सुनील गावस्कर, BCCI से कर दी ये खास अपील

Welcome to Hell, ईरानी अखबार की US को सीधी धमकी, जमीन पर कदम रखा तो खैर नहीं

IPL 2026: फिल सॉल्ट की कैच पर मचा बवाल, माइकल वॉन ने उठाए सवाल

Delhi में MCD Rules बदले, अब जेल नहीं पर गंदगी फैलाने से कुत्ता घुमाने तक लगेगा भारी जुर्माना