रायबरेली में राहुल गांधी के लिए चुनाव प्रचार करेंगे कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डी के शिवकुमार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 14, 2024

बेंगलुरु। कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डी के शिवकुमार ने मंगलवार को कहा कि वह कांग्रेस नेता राहुल गांधी के लिए प्रचार करेंगे, जो उत्तर प्रदेश की रायबरेली लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष शिवकुमार ने चुनाव के बाद देश में विपक्षी गठबंधन ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस’ (‘इंडिया’) के सत्ता में आने का भरोसा भी जताया। शिवकुमार ने कहा, मैं उत्तर प्रदेश में (लोकसभा) चुनाव प्रचार के लिए रायबरेली जा रहा हूं। मैं दो दिनों तक यहां (बेंगलुरु) नहीं रहूंगा, मैं आज जा रहा हूं। 

इसे भी पढ़ें: Jammu and Kashmir में LOC के पास से पाकिस्तानी घुसपैठिया गिरफ्तार

शिवकुमार ने पहले ही अपने समर्थकों, पार्टी कार्यकर्ताओं और प्रशंसकों से आग्रह किया है कि वे राज्य में गंभीर सूखे के मद्देनजर 15 मई को उनका जन्मदिन न मनाएं और उनके आवास या कार्यालय भी न आएं क्योंकि वह चुनाव प्रचार के लिए जाएंगे। कर्नाटक में कांग्रेस सरकार गिराने के लिए महाराष्ट्र मॉडल दोहराने के प्रयासों के संबंध में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के कथित बयानों पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा, मुझे लगता है कि उनकी (शिंदे की) अपनी सरकार संकट में होगी क्योंकि वहां चीजें उलट सकती हैं।

प्रमुख खबरें

2019 में Sonam Mhaskar ने शुरू किया था शूटिंग का सफर, अब Asian Games 2026 में भारत के लिए जीता सिल्वर

8 साल, कई हार, लेकिन फिर भी नहीं मानी हार... Asian Games 2026 में Vidarsa ने भारत के लिए जीता सिल्वर

Congress का Election Commission पर हमला, SIR प्रक्रिया को बताया मतदाताओं के नाम हटाने की साजिश

भारत में Samsung के AI Home Appliances 3 साल में 9 गुना बढ़े, 7.32 लाख हुआ आंकड़ा