कर्नाटक में सूखे से निपटने को G Parameshwara ने केंद्र से मांगी 22,400 करोड़ की मदद

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Nov 23, 2026

कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री जी. परमेश्वर ने राज्य के 226 तालुकों में गंभीर सूखे से निपटने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय मंत्री अमित शाह और शिवराज सिंह चौहान से सोमवार को एक बार फिर तत्काल 22,400.58 करोड़ रुपये की केंद्रीय सहायता देने की अपील की। सूखे के कारण राज्य को 62,481 करोड़ रुपये से अधिक का आर्थिक नुकसान होने का अनुमान है। राजस्व विभाग का भी जिम्मा संभाल रहे परमेश्वर ने तीनों नेताओं को अलग-अलग पत्र लिखकर उनसे मिलने का समय मांगा, ताकि वह उन्हें राज्य में सूखे की स्थिति के बारे में विस्तार से जानकारी दे सकें।

उन्होंने राष्ट्रीय आपदा मोचन कोष (एनडीआरएफ) के तहत मांगी गई वित्तीय सहायता को जल्द मंजूरी देने और जारी करने का भी अनुरोध किया। उन्होंने प्रधानमंत्री को लिखे पत्र में कहा, ‘‘प्राकृतिक आपदाएं न तो राजनीतिक सीमाओं को पहचानती हैं और न ही वैचारिक मतभेदों को। उनसे निपटने के लिए हमारी प्रतिक्रिया में भी यही समझ दिखाई देनी चाहिए।’’ उपमुख्यमंत्री ने केंद्र सरकार की ओर से दिखाई जा रही कथित सुस्ती पर चिंता और निराशा जताई।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार कई बार अपनी मांग रख चुकी है, लेकिन केंद्र ने अब तक इस पर तत्काल कार्रवाई नहीं की है। कर्नाटक में 57.93 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में फसलों को नुकसान पहुंचा है और 226 तालुक सूखे से प्रभावित हैं। इससे 62,481.88 करोड़ रुपये के आर्थिक नुकसान का अनुमान है।

राज्य सरकार ने एनडीआरएफ के तहत केंद्र से 22,400.58 करोड़ रुपये की सहायता मांगते हुए संशोधित विस्तृत ज्ञापन सौंपा है। परमेश्वर ने राज्य सरकार की ओर से उठाए गए कदमों का जिक्र करते हुए कहा कि सरकार ने अपने संसाधनों से सूखा राहत की पहली किस्त जारी कर दी है और हर पात्र किसान को कम से कम 5,000 रुपये की सहायता देने की घोषणा की है। उन्होंने कहा, ‘‘हमने अपने किसानों को केंद्र सरकार से सहायता मिलने के इंतजार में नहीं रखने का फैसला किया है।

हालांकि, हमारी पूरी कोशिशों के बावजूद नुकसान इतना अधिक है कि राज्य अपने संसाधनों से इससे निपटने में सक्षम नहीं है।’’

प्रमुख खबरें

Basin Reserve में India के खिलाफ पहला Test ड्रॉ होने के बाद Tom Latham बोले, शायद हम बच गए

Jagadish Chandra Bose Death Anniversary: जगदीश चंद्र बोस के प्रयोगों ने दुनिया को दिखाई विज्ञान की नई राह

November Last OTT Releases 2026 | Hanuman Ansh के डिजिटल प्रीमियर से लेकर Blade Runner 2099 तक, मनोरंजन का पूरा डोज़

मायावती का 4 जिलों पर बड़ा दांव, BJP-SP में मचा हड़कंप!