Karnataka Election: बीएस येदियुरप्पा बोले- भाजपा के पक्ष में जनता, पूर्ण बहुमत से बनाएंगे सरकार

By अंकित सिंह | Mar 13, 2023

कर्नाटक में इस साल विधानसभा के चुनाव होने हैं। कर्नाटक विधानसभा चुनाव को देखते हुए भाजपा ने अपनी पूरी ताकत वहां झोंक दी है। खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार राज्य का दौरा कर रहे हैं और कई योजनाओं और कार्यक्रमों का लोकार्पण तथा शिलान्यास कर रहे हैं। कर्नाटक में इस वक्त भाजपा की सरकार है। भाजपा ने पिछले ही साल पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा की जगह बसवराज बोम्मई को मुख्यमंत्री बनाया है। हालांकि, येदियुरप्पा को भी खूब महत्व दिया जा रहा है। इन सबके बीच बीएस येदियुरप्पा ने साफ तौर पर कहा है कि भाजपा कर्नाटक में पूर्ण बहुमत प्राप्त करेगी और एक बार फिर से सरकार बनाएगी।

इसे भी पढ़ें: Congress पर नरेंद्र मोदी का निशाना, कहा वो मेरी कब्र खोदने में व्यस्त और मैं गरीबो का जीवन बेहतर बनाने में लगा हूं

इसके अलावा भाजपा नेता ने राहुल गांधी के बयान पर भी अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि यह दुर्भाग्य की बात है। किसी को उम्मीद नहीं थी कि राहुल गांधी अन्य देशों, खासकर लंदन की अपनी यात्रा के दौरान इस तरह की बातें करेंगे। कोई भी उनके बयानों की सराहना नहीं करेगा। हाल में राहुल गांधी विदेश दौरे पर गए थे। वहां उन्होंने भारत को लेकर कई बड़ी बातें कहीं। इतना ही नहीं, उन्होंने केंद्र सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। इसी कड़ी में उन्होंने साफ तौर पर कहा था कि संसद में उन्हें बोलने नहीं दिया जाता। इसी को लेकर भाजपा की ओर से पलटवार किया जा रहा है।

प्रमुख खबरें

Kolkata Derby का रोमांचक ड्रॉ, ISL खिताब की जंग अब Final Day पर, फैंस की थमीं सांसें

Crude Oil 110 डॉलर पार, रुपये ने तोड़ा सारा Record, पहली बार Dollar के मुकाबले 96 के पार पहुंचा

Goldman Sachs की रिपोर्ट में बड़ा दावा, दुनिया का सबसे बड़ा Steel Market बन रहा India

IPL में King Kohli का विराट कीर्तिमान, RCB के लिए बतौर ओपनर 5500 रन पूरे