Karnataka Election: सोनिया गांधी के बयान पर जेपी नड्डा, ये कांग्रेस की मानसिक दिवालियापन का नतीजा है

By अंकित सिंह | May 08, 2023

कर्नाटक चुनाव प्रचार के अंतिम दिन वार-पलटवार का दौर जारी है। सोनिया गांधी को लेकर भाजपा जबरदस्त तरीके से हमलावर है। सोनिया गांधी के बयान पर बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने साफ तौर पर कहा कि उन्होंने जो संप्रभुता की बात कही है ये कांग्रेस पार्टी के सोच के मानसिक दिवालियापन का नतीजा है। इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि वोट के खातिर कुछ भी बोलना और कुछ भी कहना ये बहुत ही निंदनीय है और चिंताजनक है। नड्डा ने कहा कि वो भी सांसद रही हैं और अभी भी हैं और खरगे साहब भी रहे हैं। 

इसे भी पढ़ें: Karnataka: बीएस येदियुरप्पा बोले- 100% लिंगायत समुदाय हमारे साथ, कर्नाटक में हम 135 सीटें जीतेंगे

कर्नाटक कांग्रेस के घोषणापत्र में बजरंग दल पर प्रतिबंध का उल्लेख करने पर विवाद के बीच, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि उन्होंने खुद प्रतिबंध का उल्लेख किया। नड्डा ने कहा कि जब उन्होंने कहा, तो लोगों ने उन्हें परिणाम दिखाया। अगर आप किसी को खुश करने के लिए ऐसे शब्दों का इस्तेमाल करते हैं और तय कर लेते हैं कि सामने वाले को प्रतिक्रिया नहीं देनी चाहिए, तो ऐसा नहीं हो सकता। इससे पहले अमित शाह ने कहा कि कर्नाटक के सभी क्षेत्रों में मेरा दौरा हुआ है। सभी क्षेत्रों में भाजपा के प्रति रूझान, उत्साह और समर्थन गत चुनाव की सापेक्ष में बहुत बड़ा है..भाजपा वहां पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाएगी। 

प्रमुख खबरें

Kerala cabinet: बुजुर्गों की देखभाल को कानूनी गारंटी देने वाले विधेयक को मिली मंजूरी

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया