Karnataka Election: भाजपा नेता केएस ईश्वरप्पा बोले, राष्ट्रवादी मुस्लिम, ईसाई भाजपा को दे रहे वोट

By अंकित सिंह | May 10, 2023

कर्नाटक में विधानसभा चुनाव के लिए वोट डाले जा रहे हैं। दोपहर 1 बजे तक 37.25% मतदाताओं ने अपना वोट डाला है। राज्य में मुख्य मुकाबला भाजपा और कांग्रेस के बीच है। इन सब के बीत भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री केएस ईश्वरप्पा ने कहा कि इस विधानसभा चुनाव में सभी धर्मों के राष्ट्रवादी उनके साथ हैं। उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा कम से कम 140 सीटों के साथ जनादेश जीतेगी। पत्रकारों से बात करते हुए केएस ईश्वरप्पा ने कहा कि कर्नाटक में, राष्ट्रवादी मुस्लिम, राष्ट्रवादी ईसाई और सभी हिंदुत्ववादी भाजपा को वोट दे रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि मुझे विश्वास है कि भाजपा 13 मई को कम से कम 140 सीटों के साथ जनादेश प्राप्त करेगी। 

कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने कहा है कि मैं लोगों से लोकतंत्र की जीत और राज्य के भविष्य के लिए वोट करने की अपील करूंगा। मुझे विश्वास है कि हम पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएंगे। कांग्रेस भ्रष्टाचार की बात कर रही है लेकिन उनका खुद का ट्रैक रिकॉर्ड बहुत खराब है। उनके बहुत लोग बेल पर बाहर हैं। भाजपा सांसद तेजस्वी सूर्या ने कहा कि कर्नाटक जो बजरंग बली की भूमि है, वहां के लोग 13 मई को सभी बातों का जवाब देंगे। कांग्रेस ने अचानक हर चीज़ की पूजा शुरू कर दी है और हम डीके शिवकुमार द्वारा एलपीजी सिलेंडर की पूजा करने का स्वागत करते हैं, हमें खुशी है कि कांग्रेस कम से कम किसी तरह की पूजा कर रही है।

प्रमुख खबरें

Donald Trump ने केटी जकारिया को बनाया White House की नई प्रेस सचिव

बाल शोषण के मामले में Rohan Rane को Paris की अदालत ने सुनाई 20 साल जेल की सजा

Brazil के Curitiba में स्कूल में 13 बच्चों को बंधक बनाने वाला हमलावर पुलिस कार्रवाई में ढेर

उधमसिंह नगर निकाय चुनाव में Congress की जीत बदलाव की शुरुआत: गणेश गोदियाल