Karnataka Election: बजरंग बली के नारे से PM Modi ने भाषण की शुरूआत की, कहा- तुष्टीकरण की नीति कांग्रेस की पहचान

By अंकित सिंह | May 03, 2023

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर्नाटक चुनाव में लगातार भाजपा के लिए प्रचार कर रहे हैं। दक्षिण कन्नड़ के मुदबिदरी में जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने अपने भाषण की शुरूआत बजरंग बली के नारे के साथ की। उन्होंने कहा कि भारत माता की - जय, बजरंग बली की - जय। मोदी ने कहा कि मैं शान्ति और सद्भावना का सन्देश देने वाले सभी मठों, तीर्थंकरों और संतों को श्रद्धापूर्वक नमन करता हूं। आज जिस 'सबका साथ और सबका विकास' का मंत्र लेकर हम आगे बढ़ रहे हैं उसमें सभी संतों की ही प्रेरणा है। शामिल हुए। उन्होंने कहा कि बीजेपी का संकल्प कर्नाटक को देश में नंबर 1 बनाना है, कर्नाटक में आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करना है, कर्नाटक को मैन्युफैक्चरिंग सुपर पावर बनाना है। दूसरी तरफ कांग्रेस रिटायरमेंट के नाम पर.. बीजेपी के विकास कार्यों को नाकाम करने के नाम पर वोट मांग रही है। 

इसे भी पढ़ें: Karnataka में PM का कांग्रेस पर निशाना, बोले- पहले श्री राम को ताले में बंद किया, अब जय बजरंगबली बोलने वालों को...

प्रधानमंत्री ने कहा कि तुष्टीकरण की नीति कांग्रेस की पहचान बन गई है। उन्होंने कहा कि जो जीवन में पहली बार वोट देने जा रहे हैं वो कर्नाटक का भविष्य तय करने जा रहे हैं। पहली बार वोट देने जाने वाले मेरे बेटे-बेटियों आपको अगर अपना करियर बनाना है, अपने मन का काम करना है तो यह कांग्रेस के रहते संभव नहीं होगा। मोदी ने दावा किया कि कर्नाटक में अगर अस्थिरता रही तो आपका भाग्य भी अस्थिर रहेगा। कांग्रेस कर्नाटक में शांति की दुश्मन है... विकास की दुश्मन है। कांग्रेस आतंक के आकाओं को बचाती है... तुष्टिकरण को बढ़ती है।  

प्रमुख खबरें

Iran को PM Netanyahu की खुली चेतावनी, कहा- युद्ध अभी खत्म नहीं हुआ है

Shreya Kalra का खुलासा, जब Shivangi के साथ रिश्ते में थे तब मुझे फ्लर्टिंग मैसेज करते थे Kushal Tandon

MPPSC ADPO Recruitment: आवेदन का आखिरी मौका, 24 July की Last Date से पहले करें अप्लाई

स्पेसएक्स की तर्ज पर चीन ने पहली बार नियंत्रित और सुरक्षित तरीके से उतारा अपना पुन: प्रयोज्य रॉकेट बूस्टर