By अंकित सिंह | May 13, 2023
कर्नाटक में आज वोटों की गिनती जारी है। अब तक के रुझानों के मुताबिक कांग्रेस कर्नाटक में जबरदस्त बहुमत हासिल करती हुए दिखाई दे रही है। कांग्रेस को रुझानों में 120 से ज्यादा सीटें मिलती दिख रही हैं। वहीं भाजपा को बड़ा झटका लगा है। हालांकि रुझानों के बाद से ही कांग्रेस में जबरदस्त उत्साह है। लगातार कांग्रेस कार्यकर्ता जश्न मना रहे हैं। दिल्ली से लेकर बेंगलुरु तक कांग्रेस का पार्टी दफ्तर गुलजार है। इसी कड़ी में कांग्रेस सपा सरकार बनाने की तैयारियों में भी जुटती नजर आ रही है। जानकारी के मुताबिक कांग्रेस रविवार को अपने विधायकों की बैठक कर सकती हैं। रविवार को कांग्रेस विधायक दल की बैठक में आगे की रणनीति पर चर्चा भी हो सकती है। इसके अलावा सभी कांग्रेस के विधायक राजधानी बेंगलुरु में आज शाम तक पहुंच सकते हैं।
कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और एक बार फिर से सीएम पद की रेस में आगे चल रहे सिद्धारमैया ने कहा है कि हम अपने दम पर सरकार बनाने जा रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने दावा किया है कि कांग्रेस 120 से अधिक सीटें जीतेगी। कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता बेंगलुरु में कर्नाटक कांग्रेस प्रमुख डीके शिवकुमार के आवास पर जश्न मनाया। कांग्रेस नेता और पूर्व सांसद सीएम कमलनाथ ने कहा कि कर्नाटक में कांग्रेस की सरकार बनना तय है। भाजपा अन्य दलों के विधायकों और निर्दलीय उम्मीदवारों के साथ समझौता करने का प्रयास करेगी।