Karnataka Election Results: आठवीं बार जीते डीके शिवकुमार, JDS के बी नागराजू को 1,22,392 मतों से हराया

By अंकित सिंह | May 13, 2023

1989 से अपनी जीत की लय को बनाए रखते हुए, कर्नाटक कांग्रेस प्रमुख और वोक्कालिगा के मजबूत नेता डीके शिवकुमार शनिवार को लगातार आठवीं बार विधानसभा चुनाव में विजयी हुए। उन्होंने अपनी कनकपुरा सीट पर JDS के बी नागराजू 1,22,392 मतों के बड़े अंतर से हराया। जनता दल (सेक्युलर) के प्रतिद्वंद्वी बी नागराजू को मिले 20,631 वोटों के मुकाबले शिवकुमार को 1,43,023 वोट मिले। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के आर अशोक 19,753 मतों के साथ तीसरे स्थान पर रहे। 

इसे भी पढ़ें: 'राहुल ने विदेशों में कहा था भारत में लोकतंत्र नहीं', Karnataka Results को लेकर भाजपा नेता ने पूछा- आज वह क्या सोचते हैं

डीके शिवकुमार ने पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के साथ-साथ सभी नेताओं का धन्यवाद किया है। उन्होंने कहा कि भारत में जोड़ो यात्रा रंग लाई है। मैंने आलाकमान को पहले ही जीत का भरोसा दिया था। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि बिना किसी समस्या के हम कर्नाटक में सरकार बनाने जा रहे हैं। कांग्रेस नेता बीके हरिप्रसाद ने कहा कि नया रास्ता नहीं, लोगों ने साफ रास्ता चुना है. बीजेपी के झूठे वादों और नकारात्मक राजनीति के खिलाफ यह अच्छा जनादेश है...हमें बहुत पहले स्पष्ट जनादेश मिला था. फिर भी वे बने सरकार हमारे विधायकों की खरीद-फरोख्त कर रही है। लोग इस बार प्रयोग नहीं करना चाहते थे। इसलिए, उन्होंने स्पष्ट जनादेश दिया।

प्रमुख खबरें

पश्चिम बंगाल में परिवर्तन की लहर: ममता को सताने लगा हार का डर

ममता, मोदी, मुस्लिम और महिला- पश्चिम बंगाल में करो या मरो का चुनाव

PM Modi से मिले CM सम्राट चौधरी, बोले- Viksit Bharat की तर्ज पर Bihar को मिलेगी नई गति

Noida Hate Crime पर Supreme Court का सख्त रुख, UP Govt को आरोप जोड़ने के लिए 2 हफ़्ते की मोहलत