Karnataka Elections 2023: स्मृति ईरानी का शेट्टार पर तंज, ​​कहा- जो अपनी विचारधारा का नहीं हो सकता, वो कभी जनता का...

By अंकित सिंह | Apr 26, 2023

कर्नाटक में विधानसभा चुनाव की तैयारी के बीच पूर्व मुख्यमंत्री जगदीश शेट्टार का भाजपा से बाहर होना चर्चा का विषय बन गया है। प्रचार जोरों पर है और भाजपा नेता लगातार मतदाताओं को साधने की कोशिश में जुट गए हैं। भाजपा जगदीश शेट्टार के खिलाफ भी जबरदस्त अभियान चला रही है। उन सब के बीच केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने धारवाड़ में एक जनसभा को संबोधित करते हुए जगदीश शेट्टार को पीठ में छुरा घोंपने वाला करार दिया। उन्होंने उन पर अपने लालच के लिए भाजपा छोड़ने का आरोप लगाया और जनता के प्रति उनकी निष्ठा पर सवाल उठाया। ईरानी ने कहा कि जो अपने धर्म, परिवार या विचारधारा के नहीं हो सकते, वे कभी जनता के नहीं हो सकते। उन्होंने शेट्टार से यह भी पूछा कि वह किसके नंबर दो हैं - शिवकुमार के या सिद्धारमैया के।

इसे भी पढ़ें: Karnataka: प्रियंका गांधी ने कृष्णराजनगर में किया रोड शो, बोलीं- भाजपा ने कर्नाटक के लोगों के लिए कुछ काम नहीं किया

वहीं, हुबली में लिंगायत नेताओं के साथ अपनी बैठक के बाद, पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने कहा कि इसमें हमारे सभी महत्वपूर्ण लिंगायत नेताओं ने भाग लिया। मैंने उनसे कहा कि जगदीश शेट्टार को जीतना नहीं चाहिए। इसके लिए हमें दिन-रात काम करना चाहिए। उन सभी को मान लिया। इसके जवाब में हुबली-धारवाड़ सेंट्रल से कांग्रेस उम्मीदवार जगदीश शेट्टार ने कहा कि पिछले चुनाव में मैं इस निर्वाचन क्षेत्र के लोगों के समर्थन से जीता था। मैं अब 7वीं बार चुनाव लड़ रहा हूं और जिस तरह का समर्थन मैं देख रहा हूं, उससे पता चलता है कि बीजेपी ने मेरे साथ जिस तरह का बर्ताव किया उससे इस इलाके के लोग भी आहत हुए हैं। 

प्रमुख खबरें

Operation Sindoor अभी खत्म नहीं हुआ, Rajnath Singh का Pakistan को संदेश, कोई दुस्साहस किया तो...

Ramayana Teaser | भगवान राम के रूप में रणबीर कपूर की झलक ने मचाया तहलका, फर्श से अर्श तक गूंजा जय श्री राम |Bollywood Wrap Up

Rajya Sabha में Nitish Kumar की Entry, 10 April को शपथ, 14 के बाद Bihar में New Government!

FIFA ने विश्व कप फुटबॉल के फाइनल की टिकट की कीमत 10,990 डॉलर तक बढ़ाई