कर्नाटक में गन्ना के लिए 3,300 रुपये प्रति टन मूल्य तय, बेलगावी के किसानों ने प्रदर्शन वापस लिया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 09, 2025

गन्ने के लिए अधिक मूल्य की मांग को लेकर पिछले 10 दिनों से बेलगावी में आंदोलन कर रहे किसानों ने शनिवार को अपनाप्रदर्शन वापस ले लिया क्योंकि कर्नाटक सरकार ने 11.25 प्रतिशत चीनी देने वाले गन्ने का खरीद मूल्य 3,300 रुपये प्रति टन तय किया है।

हालांकि, बगलकोट, मुधोल और कुछ अन्य स्थानों के गन्ना किसानों ने सरकार के फैसले से असंतुष्ट होकर विरोध प्रदर्शन जारी रखने का फैसला किया है और इसे भ्रमित करने वाला बताया।

गन्ना किसान पिछले दस दिनों से गुरलापुर चौराहे पर विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। यह प्रदर्शन उत्तरी कर्नाटक के बेलगावी, बगलकोट, विजयपुरा, हावेरी जैसे जिलों के विभिन्न हिस्सों में भी फैल गया था।

प्रमुख खबरें

Indian Army ने सैनिकों के लिए शुरू किया Bharat Rice, NAFED करेगा सप्लाई

Kochi जा रहे जहाज में बच्ची से यौन उत्पीड़न, मदरसा शिक्षक गिरफ्तार

CJI Surya Kant से इस्तीफे की मांग पर भड़की BJP, कांग्रेस पर लगाया संस्थाओं को ध्वस्त करने का आरोप

उत्तर प्रदेश में 2 लाख Motor Accident दावे लंबित, बीमा अफसरों को दी जा रही Mediation ट्रेनिंग