कर्नाटक सरकार का 2025-26 में 4.08 लाख करोड़ रुपये प्राप्त करने का लक्ष्य: Siddaramaiah

By Prabhasakshi News Desk | Mar 07, 2025

बेंगलुरु । मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने कहा कि कर्नाटक सरकार को अगले वित्त वर्ष (2025-26) में वाणिज्यिक कर और केंद्रीय अनुदान सहित विभिन्न स्रोतों से 4,08,647 करोड़ रुपये की प्राप्ति की उम्मीद है। बजट पेश करते हुए उन्होंने कहा कि अगले वित्त वर्ष में कुल राजस्व प्राप्तियां 2,92,477 करोड़ रुपये रहने का अनुमान है, जिसमें 2,08,100 करोड़ रुपये कर राजस्व, 16,500 करोड़ रुपये का गैर-कर राजस्व और 67,877 करोड़ रुपये की भारत सरकार की प्राप्तियां शामिल हैं।

साथ ही, स्टाम्प और पंजीकरण से 28,000 करोड़ रुपये, मोटर वाहन कर से 15,000 करोड़ रुपये और रॉयल्टी संग्रह से 9,000 करोड़ रुपये जुटाने का लक्ष्य रखा है। राज्य ने व्यावसायिक कर प्रशासन को और अधिक सुविधाजनक और कुशल बनाने का भी लक्ष्य रखा है। मुख्यमंत्री ने अपने बजट भाषण में कहा, “वेतन और मजदूरी पाने वालों द्वारा फरवरी माह के लिए देय व्यावसायिक कर को 200 रुपये से बढ़ाकर 300 रुपये करने के लिए व्यावसायिक कर अधिनियम में उपयुक्त संशोधन करने का प्रस्ताव है, ताकि इसे 2,500 रुपये प्रति वर्ष की अधिकतम स्वीकार्य सीमा के अनुरूप बनाया जा सके।”

स्टाम्प एवं पंजीयन विभाग ने संपत्ति पंजीकरण को सरल बनाने के लिए ई-खाता अनिवार्य कर दिया है। उन्होंने कहा कि इस पहल से संपत्ति धोखाधड़ी में कमी आएगी और करों से बचने के लिए संपत्तियों का कम मूल्यांकन करने की प्रवृत्ति को हतोत्साहित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इससे बिना मूल्यांकन वाली संपत्तियां भी मूल्यवान सूची में शामिल हो जाएंगी। सिद्धरमैया ने कहा कि सरकार दुरुपयोग और धोखाधड़ी को रोकने के लिए चालू वर्ष से गैर-पंजीकरण योग्य दस्तावेजों के लिए डिजिटल ई-स्टाम्पिंग शुरू करेगी।

प्रमुख खबरें

JioTag 2 Launch: अब iPhone और Android दोनों पर चलेगा रिलायंस का नया Smart Tracker, जानें क्या हैं फीचर्स

Hardik Pandya और Mahieka Sharma की तिरुमला यात्रा, Wedding Rumours के बीच लिया भगवान वेंकटेश्वर का आशीर्वाद

Jasprit Bumrah की Knee Injury ने बढ़ाई Team India की टेंशन, Sri Lanka के खिलाफ गेंदबाजी आक्रमण पड़ेगा कमजोर

FDI proposals: भारत ने 2025-26 में चीन के एक और हांगकांग के 13 प्रस्तावों को दी मंजूरी