Karnataka सरकार ने सार्वजनिक स्थानों पर हुक्के पर प्रतिबंध लगाया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 08, 2024

बेंगलुरु। कर्नाटक सरकार ने नागरिकों के स्वास्थ्य की सुरक्षा और तंबाकू से संबंधित बीमारियों को रोकने के उद्देश्य से राज्य भर में सार्वजनिक स्थानों पर तंबाकू और गैर-तंबाकू हुक्का के उपयोग तथा बिक्री पर तत्काल प्रभाव से प्रतिबंध लगा दिया है। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री दिनेश गुंडू राव ने बृहस्पतिवार को इस फैसले की घोषणा की। उन्होंने इस घोषणा के साथ लोगों के स्वास्थ्य की देखभाल करने और स्वास्थ्य खतरों को खत्म करने में राज्य सरकार की जिम्मेदारी की पुष्टि की। 

इसे भी पढ़ें: Tamil Nadu में बाढ़ को लेकर केंद्र ने अभी तक नहीं भेजी है मदद : DMK Leader T. R. Baalu

यह कार्रवाई विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ‘ग्लोबल एडल्ट टोबैको सर्वे-2016-17 (जीएटीएस-2)’ के चिंताजनक आंकड़ों द्वारा समर्थित है। आंकड़ों में बताया गया था कि कर्नाटक में 22.8 प्रतिशत वयस्क तंबाकू का उपयोग करते हैं जिनमें से 8.8 प्रतिशत धूम्रपान करने वाले हैं। कर्नाटक में यह प्रतिबंध कई हुक्का बार के अवैध संचालन पर कार्रवाई करता है विशेष रूप से जो शैक्षणिक संस्थानों के करीब है। सरकार का यह फैसला सिगरेट और अन्य तंबाकू उत्पाद अधिनियम (सीओटीपीए) 2003 और किशोर न्याय अधिनियम, 2015 सहित अन्य कानूनी प्रावधानों द्वारा समर्थित है जिनका हुक्का बार उल्लंघन करते पाए गए हैं।

प्रमुख खबरें

मालेगांव Fast Track Court ने चार साल की बच्ची से दुष्कर्म और हत्या के दोषी को सुनाई फांसी

मुंबई में होगी S Jaishankar और Marco Rubio की द्विपक्षीय वार्ता, रक्षा और व्यापार पर रहेगा जोर

Prashant Bhushan के सत्ता परिवर्तन वाले बयान पर BJP का पलटवार, नितिन नवीन बोले- बेनकाब हुआ विपक्ष का एजेंडा

स्वायत्त AI Agents से सुरक्षा पर CERT-In की चेतावनी, सरकारी सूत्रों ने कहा कोई बड़ा डेटा समझौता नहीं हुआ