कर्नाटक सरकार ने महिलाओं को दी बड़ी सौगात, सरकारी नौकरी में मिलेगा 33 फीसदी आरक्षण

By अनन्या मिश्रा | Apr 18, 2023

कर्नाटक सरकार ने महिलाओं को एक बड़ी सौगात दी है। राज्य सरकार ने महिलाओं को आउटसोर्स सरकारी नौकरी में 33 फीसदी आरक्षण देने का ऐलान किया है। बता दें कि हर तीन सरकारी नौकरी में एक महिला के लिए आरक्षित होगी। महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए राज्य सरकार ने ये फैसला लिया है। इसे लेकर मुख्य सचिव पी रविकुमार ने एक सर्कुलर जारी किया। जिसमें बताया गया कि पुलिस और ऊर्जा जैसी आपातकालीन सेवाओं पर आरक्षण का लाभ लागू नहीं होगा। 

मुख्य सचिव पी रविकुमार द्वारा जारी सर्कुलर में महिलाओं को आउटसोर्स सरकारी नौकरियों में 33 फीसदी आरक्षण दिया जाएगा। सर्कुलर के मुताबिक आउटसोर्सिंग की गई नौकरियों में महिलाएं बेहतर प्रदर्शन करती हैं। सर्कुलर में बताया गया कि राज्य सरकार डाटा एंट्री ऑफरेटर, हाउसकीपिंग स्टाफ, ड्राइवरों की भर्ती अन्य ग्रुप डी कर्मचारियों की आउटसोर्सिंग के माध्यम से भर्ती करती है।

इसे भी पढ़ें: CM Bommai पर कांग्रेस का निशाना, सुरजेवाला बोले- उनकी जनसभा में कोई नहीं आ रहा, फिल्मी सितारों का ले रहे सहारा

महिलाओं को मिलेगा 33 फीसदी आरक्षण

फिलहाल राज्य में 7.2 लाख पद स्वीकृत हैं। इनमें 4.6 लाख कर्मचारी हैं। जिनमें से करीब 1.5 लाख कर्मचारियों की भर्ती आउटसोर्सिंग से की गई हैं। वहीं महिलाओं को ऑउटसोर्सिंग सरकारी नौकरी में 33 फीसदी आरक्षण दिए जाने के बाद करीब 50 हजार पद महिलाओं के लिए आरक्षित होंगी। सीएम बोम्मई ने बजट के दौरान कहा था कि महिलाओं का सशक्त होना बहुत जरूरी हैं। साथ ही उन्होंने अपने बजट में भी महिलाओं को आरक्षण दिए जाने का जिक्र किया था।

प्रमुख खबरें

मैदान से बाहर रहकर भी MS Dhoni का कमाल, एक सलाह ने Noor Ahmad को बनाया Game Changer

Andaman Sea Boat Tragedy | रोहिंग्या और बांग्लादेशियों समेत 250 लोगों को ले जा रही नौका अंडमान सागर में डूबी

US-Iran वार्ता और सस्ता Crude Oil, दोहरी खुशी से Sensex में 1400 अंकों की सुनामी

BJP के Samrat Choudhary ने बिहार के नए CM के तौर पर शपथ ली, नीतीश कुमार का शासन खत्म