Karnataka Commission Scam | कर्नाटक सरकार ने 40 प्रतिशत कमीशन घोटाले की न्यायिक जांच के आदेश दिए

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 18, 2023

बेंगलुरु। कर्नाटक सरकार ने राज्य में पूर्ववर्ती भाजपा नीत सरकार के दौरान सार्वजनिक परियोजनाओं के लिए 40 प्रतिशत कमीशन की मांग किये जाने के आरोपों की न्यायिक जांच का आदेश दिया है। सत्ता में आने के तीन महीने बाद, सत्तारूढ़ कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव से पहले किए गए अपने प्रमुख वादों में से एक को पूरा करते हुए बृहस्पतिवार को उच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायाधीश न्यायमूर्ति नागमोहन दास के नेतृत्व में जांच आयोग गठित करने का आदेश दिया। आदेश के मुताबिक, आयोग उन विभागों की गतिविधियों की जांच करेगा, जहां बड़े पैमाने पर सार्वजनिक कार्य किए जाते हैं।

इसे भी पढ़ें: भाजपा को औरंगाबाद लोकसभा सीट से उम्मीदवार उतारने की अनुमति दे शिवसेना : केंद्रीय मंत्री भागवत कराड

आदेश में कहा गया कि जांच के दौरान संबंधित विभागों को अपनी फाइल आयोग को सौंपनी होंगी। चुनाव प्रचार के दौरान कांग्रेस ने भाजपा सरकार पर निशाना साधने के लिए 40 फीसदी कमीशन का मुद्दा उठाया था।

प्रमुख खबरें

दिल्ली अदालत का फैसला: Sharjeel Imam की अंतरिम जमानत रद्द करने से इनकार

दिल्ली में कॉजपा का प्रदर्शन विफल, BJP ने राहुल गांधी की तुलना मीर जाफर से की

CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे तक जारी रहेगा विरोध, Kojpa का Jantar Mantar पर प्रदर्शन का ऐलान

Mumbai में Tushar Gandhi और Imran Khan समेत 600 प्रदर्शनकारी हिरासत में लिए गए