संक्रमण मुक्त जिलों में कोरोना जैसे लक्षण वाले लोगों की जांच करेगी कर्नाटक सरकार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 17, 2020

बेंगलुरु। कर्नाटक में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के मद्देनजर राज्य सरकार ने शुक्रवार को कहा कि उसने उन जिलों में इस महामारी के लक्षणों वाले लोगों की जांच करने का निर्णय लिया है जहां अभी तक विषाणु संक्रमण का कोई मामला सामने नहीं आया है। राज्य में आठ जिले कोविड-19 से मुक्त हैं। मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘यह निर्णय किया गया है कि जिन जिलों में कोविड-19 का अब तक कोई मामला सामने नहीं आया है, वहां ऐसे लोगों की जांच की जाएगी जिन्हें बीमारी के लक्षण हों।’’ उन्होंने कहा कि डॉक्टरों का मत है कि बुखार, जुकाम और सांस में समस्या से पीड़ित लोगों की तत्काल कोविड-19 जांच किए जाने की आवश्यकता है। इस उद्देश्य के लिए एक एप विकसित किया जा रहा है। पिछले कुछ दिनों में कोविड-19 के मामलों में वृद्धि के चलते मुख्यमंत्री ने यहां शीर्ष अधिकारियों और विशेषज्ञों के साथ चर्चा की। उन्होंने अधिकारियों को उपचार से जुड़ी प्रक्रिया पर ध्यान देने का निर्देश दिया और कहा कि शुरुआती चरण में मामलों का पता चलने पर उपचार करने और लोगों का जीवन बचाने में मदद मिलेगी। 

प्रमुख खबरें

डबल इंजन डबल जीरो हो गया, अखिलेश यादव ने बीजेपी पर कसा तंज

Mock Parliament या Public Impeachment को लेकर क्या कहता है भारत का संविधान?

Bhutan में Glacial Lake फटने से Sankosh नदी में उफान, बंगाल के तटीय गांवों में राहत कार्य शुरू

Kedarnath में Snowfall के बाद प्रशासन High Alert पर, CCTV से हो रही रास्तों की निगरानी