HC के आदेश के आधार पर फैसला करेगी कर्नाटक सरकार, शिक्षा मंत्री बोले- प्रत्येक संस्थान को अपनी ड्रेस निर्धारित करने का है अधिकार

By अनुराग गुप्ता | Feb 10, 2022

बेंगलुरू। कर्नाटक में हिजाब विवाद का मुद्दा लगातार गर्माता जा रहा है। इसी बीच शिक्षा मंत्री बीसी नागेश ने गुरुवार को बताया कि प्रदेश सरकार हाई कोर्ट के आदेश के आधार पर आगे का फैसला करेगी। इस दौरान उन्होंने स्कूल खोले जाने का समर्थन भी किया और कहा कि हर संस्थान को अपनी ड्रेस निर्धारित करने का अधिकार है। 

वहीं दूसरी तरफ भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष नलिन कुमार कतील ने हिजाब विवाद को कांग्रेस के टूलकिट का हिस्सा बताया। उन्होंने कहा कि हिजाब पर विवाद के पीछे की मानसिकता कांग्रेस द्वारा पैदा की गई है। उन्होंने कहा कि यह कांग्रेस के टूलकिट का एक हिस्सा है कि और दुनिया में भारत की छवि खराब कर पेश करने का प्रयास किया जा रहा है। 

इसे भी पढ़ें: क्या होता है हिजाब, बुर्के और नकाब में फर्क, कैसे हुई इसकी शुरुआत, इस्लाम से कनेक्शन और इससे जुड़ी खास बातें, सभी सवालों के जवाब यहां पाएं 

कतील ने एक वीडियो संदेश में कहा कि कांग्रेस के टूलकिट के जरिए दुनिया में भारत की छवि खराब कर पेश करने को कोशिश की जा रही है। यह सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की एक साजिश है। उन्होंने कहा कि हिजाब पर उपजे विवाद के पीछे कांग्रेस की मानसिकता है और यह खतरनाक है।

प्रमुख खबरें

Russian Army में शामिल Surat के रमणीक सखवाला 4 महीने से लापता, परिवार परेशान

Cabinet ने Fast Track Special Courts योजना 5 साल बढ़ाई, PM Modi बोले- त्वरित न्याय मिलेगा

UP में अब कालीन नहीं बिछाएगा ‘अब्दुल’, नेता बनेगा: AIMIM प्रमुख Asaduddin Owaisi

ओडिशा के Koraput में दिखा Royal Bengal Tiger, वन विभाग ने ग्रामीणों को किया अलर्ट