ब्रिटेन से आए लोग जांच करवाएं, नहीं तो होगी कार्रवाई: कर्नाटक के स्वास्थ्य मंत्री

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 28, 2020

बेंगलुरु। कर्नाटक के स्वास्थ्य मंत्री डॉ के सुधाकर ने ब्रिटेन से आए ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई का संकेत दिया है, जिन्होंने कोविड-19 की जांच नहीं करायी है और अपने मोबाइल फोन बंद कर लिए हैं। मंत्री ने सोमवार को संकेत दिया कि ऐसे लोगों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई भी हो सकती है। सुधाकर ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘मैं ब्रिटेन से लौटे लोगों से जिम्मेदार नागरिक की तरह सहयोग करने का अनुरोध करता हूं। आप को (कोविड-19की) जांच कराना है। अगर आपने जांच नहीं करायी और मोबाइल फोन बंद रखा तो यह वास्तव में एक अपराध होगा।’’ स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि वह मंत्रिमंडल की बैठक के बाद गृह मंत्री बसवराज बोम्मई के साथ बैठक करेंगे। 

इसे भी पढ़ें: भाजपा में JDS के विलय के कयासों को देवेगौड़ा ने किया खारिज, बोले- अपने दम पर सत्ता में आने का करेंगे प्रयास

क्या पुलिस मामला दर्ज करेगी, यह पूछे जाने पर सुधाकर ने कहा, ‘‘मैं गृह मंत्री के साथ इस विषय पर चर्चा करूंगा और आगे की कार्रवाई पर फैसला किया जाएगा।’’ मंत्री के मुताबिक अब तक 1,614 लोगों ने जांच करायी है। उनमें से 26 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। संक्रमित लोगों के नमूनों को प्रयोगशाला भेजा गया है। उनकी रिपोर्ट भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के पास भेजी जाएगी। मंत्री ने कहा कि संक्रमित पाए गए 26 लोगों को निर्धारित अस्पतालों में भर्ती कराया गया और उनमें से किसी को भी पृथक-वास में नहीं भेजा गया है। रिपोर्ट मिलने में देरी को लेकर एक सवाल पर मंत्री ने कहा कि प्रयोगशाला की रिपोर्ट आईसीएमआर को भेजी जाएगी। स्कूलों और इंटरमीडिएट कॉलेजों को खोले जाने के बारे में पूछे जाने पर सुधाकर ने कहा कि इस बारे में वह शिक्षा मंत्री से बात करेंगे। उन्होंने कहा कि नए तरह के कोरोना वायरस के सामने आने से घबराने की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा, ‘‘मामले कम हो रहे हैं और संक्रमण से मरने वालों की संख्या भी लगातार घटी है। ऐसे कई जिले हैं जहां पिछले कई दिनों से संक्रमण से मौत का कोई मामला नहीं आया है।’’ 

प्रमुख खबरें

Varun Sanyal ने Asian Games से हटने पर तोड़ी चुप्पी, चयन प्रक्रिया और टीम व्यवस्था पर उठाए सवाल

Delhi Police ने 75 लाख की धोखाधड़ी के मामले में 50 हजार का इनामी Sarmad Ali पकड़ा

Doping Test में फेल होने के बाद थाई Badminton स्टार Pitchamon Opatniputh निलंबित

Assam में ISRO के उन्नत रडार अनुसंधान केंद्र का शिलान्यास, अंतरिक्ष मलबे पर रहेगी नजर