कर्नाटक हिजाब विवाद: राहुल ने ट्वीट कर कहा- बेटियों का भविष्य छीना जा रहा है, मां सरस्‍वती भेद नहीं करती हैं

By अभिनय आकाश | Feb 05, 2022

कर्नाटक के कॉलेजों में हिजाब पहनने के अधिकार को लेकर छात्राओं का विरोध का मुद्दा गरमाया हुआ है। कॉलेज में हिजाब उतारकर आने के विवाद में अब कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की भी एंट्री हो गई है। उन्होंने वसंत पंचमी के अवसर पर इसको लेकर ट्विट भी करते हुए बेटियों के भविष्य छीने जाने की बात कही है। राहुल गांधी ने कर्नाटक के कुछ कॉलेजों के हिजाब उतारकर आने के आदेश को लेकर निशाना साधते हुए कहा कि छात्रों के हिजाब को उनकी शिक्षा में आड़े आने देकर हम भारत की बेटियों का भविष्य छीन रहे हैं। राहुल ने इसके साथ ही लिखा कि मां सरस्वती सभी को ज्ञान देती हैं। वह भेद नहीं करती।

दरअसल, कर्नाटक के उडुपी के एक सरकारी महाविद्यालय में कुछ छात्राओं के हिजाब पहनने को लेकर विवाद शुरू हो गया है। एक अन्य घटना में कुंडापुर महाविद्यालय की हिजाब पहन कर आई मुस्लिम छात्राओं को प्राचार्य ने संस्थान के मुख्यद्वार पर ही रोक दिया। इस विवाद के बीच कर्नाटक सरकार ने इस संबंध में उच्च न्यायालय का अगले सप्ताह कोई आदेश आने तक शैक्षणिक संस्थानों से पोशाक संबंधी मौजूदा नियमों का पालन करने को कहा है। 

प्रमुख खबरें

Semiconductor में उभरते भारत को Cyber और रणनीतिक जोखिमों से रहना होगा सतर्क: Ashwini Vaishnaw

पत्रकार Payal Mehta का मुंबई में 46 वर्ष की आयु में निधन

त्योहारी सीजन में FMCG उत्पादों के दाम नहीं बढ़ेंगे, कंपनियों का फोकस बिक्री बढ़ाने पर

Bigg Boss 20 में Salman Khan ने ट्रोलर्स को लताड़ा, Post-Pregnancy वजन पर बिना नाम लिए Katrina Kaif का किया बचाव