कर्नाटक में हिजाब पहनने पर विवाद गहराया, मुख्यमंत्री बोम्मई ने की शांति कायम रखने की अपील

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 07, 2022

बेंगलुरु। कर्नाटक में ‘हिजाब’ पहनने पर विवाद सोमवार को गहरा गया और कुछ छात्राओं ने यूनिफार्म को लेकर सरकार के आदेश का उल्लंघन करने की मंशा जाहिर की। इसके साथ ही मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने शांति कायम रखने की अपील की। राज्य के उडुपी जिले के कुंडापुर के एक कॉलेज के प्रधानाध्यापक ने हिजाब पहनने वाली छात्राओं से बातचीत की और उन्हें सरकार के आदेश के बारे में बताया। इसके बावजूद छात्राएं हिजाब पहनने की अपनी मांग पर अड़ी रहीं और उन्हें उनके लिए आवंटित एक अलग कमरे में जाने को कहा गया। 

शिक्षा मंत्री ने कहा कि अलग कमरे में बैठने की व्यवस्था केवल आज के लिए की गई क्योंकि हर व्यक्ति कर्नाटक उच्च न्यायालय में मंगलवार को होने वाली सुनवाई का इंतजार कर रहा है। इस बीच, चिक्कमगलुरु में एक कॉलेज में कुछ छात्र नीले रंग का स्कार्फ पहनकर पहुंचे और उन्होंने भगवा स्कार्फ पहने छात्रों के सामने ‘जय भीम’ के नारे लगाए। यह छात्र हिजाब पहनने की मांग करने वाली छात्राओं का समर्थन कर रहे थे। चिक्कबल्लापुर, बागलकोट, बेलगावी, हसन और मांड्या में कुछ छात्राओं द्वारा, शनिवार को जारी सरकारी आदेश का उल्लंघन कर हिजाब और इसके विरोधस्वरूप कुछ छात्रों द्वारा भगवा शाल ओढकर कॉलेज आने की खबरें सामने आईं। बेलगावी और मांड्या में लड़कियों ने हिजाब पहनने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। 

इसे भी पढ़ें: कर्नाटक हिजाब विवाद: राहुल ने ट्वीट कर कहा- बेटियों का भविष्य छीना जा रहा है, मां सरस्‍वती भेद नहीं करती हैं 

इस मामले पर उच्च न्यायालय में होने वाली सुनवाई से पहले, बोम्मई ने सभी से शांति कायम रखने की अपील की और कहा कि उनकी सरकार अदालत के आदेश के बाद कदम उठाएगी। नयी दिल्ली पहुंचने के बाद उन्होंने संवाददाताओं से कहा, “मामला उच्च न्यायालय में है और उसका निर्णय वहां होगा। इसलिए मैं सभी से शांति बरकरार रखने की अपील करता हूं और किसी को शांति भंग करने वाला कदम नहीं उठाना चाहिए।” उन्होंने कहा, “सभी को (यूनिफॉर्म पर) राज्य सरकार के आदेश का पालन करना चाहिए और कल अदालत का फैसला आएगा और उसके अनुसार हम कदम उठाएंगे।

प्रमुख खबरें

ओवैसी ने धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को बताया न्याय की जीत, कहा- यह युवाओं के संघर्ष की बड़ी कामयाबी

एफसीआरए संशोधन विधेयक के खिलाफ केंद्र सरकार को ज्ञापन सौंपेगी मिजोरम सरकार और चर्च संस्थाएं

आगरा में बोले सीएम योगी आदित्यनाथ: उखड़ी सड़कें ठीक नहीं होने पर अधिकारियों पर दर्ज होगी प्राथमिकी

सोशल मीडिया पर साझा की गई आंबेडकर की तस्वीर एआई से बनाई गई है: दिल्ली पुलिस