कर्नाटक में लगे लॉकडाउन को किया जाएगा और भी सख्त, राज्य गृह मंत्री ने दिए संकेत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 20, 2021

बेंगलुरु। कर्नाटक के गृह मंत्री बसवराज बोम्मई ने बृहस्पतिवार को संकेत दिया कि पुलिस और गृह विभाग लॉकडाउन के उपायों को और प्रभावी बनाने के लिए उनका सख्त क्रियान्वयन सुनिश्चित करेंगे। राज्य में कोविड-19 की दूसरी लहर का प्रकोप जारी है और मंत्री के मुताबिक आने वाले दिनों में उपायों को लागू करने में और सख्ती बरती जाएगी। मंत्री का बयान ऐसे समय आया है जब सरकार आने वाले कुछ दिनों में राज्य में लॉकडाउन की अवधि बढ़ाने पर फैसला ले सकती है।

इसे भी पढ़ें: चीन ने नये समुद्र निगरानी सैटेलाइट का सफलतापूर्वक प्रक्षेपण किया, देगा समय से पहले चेतावनी

लॉकडाउन बढ़ाने के सवाल के जवाब में बोम्मई ने कहा कि मुख्यमंत्री के अनुसार इसपर 23 मई को घोषण की जाएगी। कर्नाटक सरकार ने शुरू में 27 अप्रैल से 14 दिन की ‘बंदी’ (क्लोज डाउन) घोषित की थी लेकिन कोविड मामले के लगातार बढ़ने के मद्देनजर बाद में 10 मई से 24 मई तक पूर्ण लॉकडाउन घोषित कर दिया गया था। अगले हफ्ते की शुरुआत में मौजूदा लॉकडाउन समाप्त होने से पहले कई नेता इसे बढ़ाने के पक्षधर हैं।

प्रमुख खबरें

Russia और Iran पर नए प्रतिबंधों के विधेयक पर हस्ताक्षर करेंगे Donald Trump

ग्रेटर नोएडा में होटल से देह व्यापार रैकेट का भंडाफोड़! बिसरख पुलिस ने 4 महिलाओं को कराया मुक्त, मालिक फरार

Bhadohi में इंस्टाग्राम पर महिला की तस्वीर लगाकर आपत्तिजनक टिप्पणी, Cyber Crime केस दर्ज

Lalita Saptami: राधा रानी की प्रधान ललिता सखी का पूजन आज, इस विधि से लगाएं भोग व आरती