कर्नाटक: प्रेमी के साथ भागी महिला के पति ने की बेटी की हत्या, फिर कर ली आत्महत्या

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 07, 2025

कर्नाटक में अपने प्रेमी के साथ कथित तौर पर भागी एक महिला के पति ने अपनी चार वर्षीय बेटी की कथित तौर पर हत्या कर दी और फिर आत्महत्या भी कर ली। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि जिले के मुलबागल तालुक में मंगलवार रात यह घटना हुई।

पुलिस के अनुसार, लोकेश ने अपनी पत्नी के लापता होने की शिकायत मंगलवार को दर्ज कराई थी और दोनों की शादी को चार साल हो गए थे। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि शिकायत दर्ज कराने के बाद लोकेश अपनी बेटी निहारिका को कार में लेकर घर से निकल गया और उसे एक बेकरी में ले गया जहां उसकी पसंदीदा चीजें उसे खिलाईं।

बाद में उसने कार के अंदर ही कथित तौर पर गला घोंटकर अपनी बेटी की हत्या कर दी और फिर खुद भी आत्महत्या कर ली। उन्होंने बताया कि निहारिका का शव सड़क के किनारे खड़ी लावारिस कार के अंदर बुधवार को मिला जबकि लोकेश का शव पास में ही एक पेड़ से फंदे पर लटका था।

प्रारंभिक जांच का हवाला देते हुए अधिकारी ने कहा कि मृतक की पत्नी के किसी अन्य व्यक्ति के साथ संबंध थे और वह अपने पति से तलाक लेना चाहती थी। पुलिस ने बताया कि लोकेश के पिता की शिकायत के आधार पर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 108 के तहत आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया गया है।

प्रमुख खबरें

Indian Army ने सैनिकों के लिए शुरू किया Bharat Rice, NAFED करेगा सप्लाई

Kochi जा रहे जहाज में बच्ची से यौन उत्पीड़न, मदरसा शिक्षक गिरफ्तार

CJI Surya Kant से इस्तीफे की मांग पर भड़की BJP, कांग्रेस पर लगाया संस्थाओं को ध्वस्त करने का आरोप

उत्तर प्रदेश में 2 लाख Motor Accident दावे लंबित, बीमा अफसरों को दी जा रही Mediation ट्रेनिंग