Karnataka: बजरंग दल को लेकर बोले जगदीश शेट्टार, प्रतिबंध लगाने का अधिकार केंद्र सरकार के पास

By अंकित सिंह | May 05, 2023

कर्नाटक चुनाव को लेकर आरोप-प्रत्यारोप की राजनीति जारी है। वहीं, कांग्रेस के घोषणा पत्र को लेकर भाजपा हमलावार है। कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में वादा किया है कि प्रदेश में जाति एवं धर्म के आधार पर ‘नफरत फैलाने’ के लिए बजरंग दल और पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) जैसे संगठनों के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई की जाएगी। इसी को लेकर राजनीति जारी है। भाजपा और हिन्दूवादी संगठन कांग्रेस पर हमलावर है। इम सब के बीच हाल में ही भाजपा से कांग्रेस में शामिल होने वाले पूर्व मुख्यमंत्री जगदीश शेट्टार ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। 

इसे भी पढ़ें: यदि कर्नाटक विधानसभा चुनाव से भाजपा का पतन शुरू होता है तो खुशी होगी : Mamata

इससे पहले भाजपा नेता शोभा करंदलाजे ने पार्टी के अन्य कार्यकर्ताओं के साथ कांग्रेस पार्टी द्वारा जारी घोषणापत्र में बजरंग दल को बैन करने के कारण हुए विवाद को लेकर मल्लेश्वरम में मंदिर में हनुमान चालीसा का पाठ किया। उन्होंने कहा कि मैंने आज सभी हिंदूओं से विनती की है कि कल से पूजा के संदर्भ में हर घर में हनुमान चालीसा पढ़िए। हनुमान हमको शक्ति देते हैं, वो धर्म की रक्षा करते हैं। इसलिए हम हर घर में हनुमान चालीस पढ़ेंगे। इस मामले को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी कांग्रेस पर जबरदस्त तरीके से हमलावर हैं। 

प्रमुख खबरें

Dhurandhar The Revenge ने मारी ग्लोबल छलांग! Grammy Awards की दौड़ में शामिल हुआ फिल्म का संगीत, जानें कौन-कौन से गाने हैं रेस में

Ind vs WI: तीसरे T20 मैच में इंदौर के Holkar Stadium पर फिर बन सकते हैं बड़े रन

6 महीने के अंदर गिर जाएगी मोदी सरकार, CJP प्रोटेस्ट के बीच संजय राउत का दावा, बड़ी राजनीतिक उथल-पुथल होने वाली है

चेन्नई में Congress के छात्रों की गूंज अभियान के छठे चरण में शामिल होंगे Rahul Gandhi