Hassan Loksabha Result: कर्नाटक से कांग्रेस का खुला खाता, रेप और यौन उत्पीड़न के आरोपी प्रज्वल रेवन्ना 44000 वोट से हारे

By अभिनय आकाश | Jun 04, 2024

प्रज्वल रेवन्ना कांग्रेस उम्मीदवार श्रेयस पाटिल से हार का सामना करना पड़ा है। जद (एस) 25 साल में पहली बार हासन सीट हार गई है। कांग्रेस उम्मीदवार श्रेयस पटेल ने बलात्कार और यौन उत्पीड़न के आरोपी जद (एस) उम्मीदवार प्रज्वल रेवन्ना को हराया है। 2019 में रेवन्ना के सांसद चुने जाने से पहले, इस निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व पूर्व पीएम एचडी देवेगौड़ा करते थे।

इसे भी पढ़ें: Prajwal Revanna को लगा बड़ा झटका, गिरफ्तारी से पहले जमानत याचिका खारिज, 31 मई लौट सकते हैं भारत

 क्या कांग्रेस के 2019 के लोकसभा चुनावों से बेहतर प्रदर्शन की संभावना 

चुनाव आयोग के अधिकारियों के अनुसार, नवीनतम मतगणना आंकड़ों के अनुसार भाजपा 16 सीटों पर, कांग्रेस 10 सीटों पर और जद (एस) दो सीटों पर आगे है। 2019 के आम चुनाव में कांग्रेस ने राज्य की कुल 28 में से महज एक सीट जीती। भाजपा ने पिछले लोकसभा चुनाव में 25 सीटों पर जीत हासिल की थी, जबकि उसके समर्थन से एक निर्दलीय ने भी जीत हासिल की थी। पूर्व प्रधानमंत्री एच डी देवेगौड़ा की अध्यक्षता वाली जद (एस) एक निर्वाचन क्षेत्र में विजयी हुई थी। कांग्रेस और जद(एस) उस समय गठबंधन सरकार चला रहे थे और उन्होंने साथ मिलकर चुनाव लड़ा था।

प्रमुख खबरें

NEET Protest: Yogi Adityanath का Congress-SP पर बड़ा आरोप, छात्रों को कर रहे बदनाम

OTT पर रिलीज़ हुई Masters of the Universe, Nicholas Galitzine के ही-मैन अवतार के मुरीद हुए फैंस

फिर प्रदर्शन किया तो ड्रग केस में फंसा देंगे...स्टूडेंट प्रोटेस्टर को पुलिसकर्मी ने धमकाया, हो गया बड़ा एक्शन

PM Modi के फास्ट-ट्रैक कोर्ट पर Kejriwal का हमला, बोले- पहले Dharmendra Pradhan इस्तीफा दें