कर्नाटक में कोरोना के 9 नए मामले, संक्रमितों की संख्या बढ़कर 532 हुई

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 29, 2020

बेंगलुरु। कर्नाटक में कोरोना वायरस संक्रमण के नौ नए मामले सामने आए हैं जिसमें पांच बच्चे भी शामिल हैं। इन मामलों को मिला कर राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 532 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग ने बुधवार को बताया, ‘‘ कल शाम से आज दोपहर तक कुल नौ नए मामले सामने आए… अब तक कोविड-19 के 532 मामलों की पुष्टि हो चुकी है।’’ विभाग ने अपनी दोपहर की स्थिति रिपोर्ट में बताया कि इनमें से 20 लोगों की मौत हो गई तथा 215 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। 

नौ नए मामलों में से पांच बच्चे हैं। ये क्रमश: छह, 12, 14 और 17 साल की लड़कियां तथा 12 साल का एक लड़का है। ये सभी कोविड-19 से संक्रमित लोगों के संपर्क में आए थे। आठ मामले कलबुर्गी के और एक मामला बेलगावी जिले के हुक्केरी का है।

प्रमुख खबरें

PM Modi ने किशोरियों के स्वास्थ्य पर जोर दिया, आंगनवाड़ी केंद्रों में जनभागीदारी बढ़ाने का आह्वान

ट्रेनें रोकने से देश का युवा नहीं थमेगा, Chirag Paswan ने विपक्ष के प्रदर्शन पर साधा निशाना

Team India कोच Gautam Gambhir के बार-बार बदलाव पर Shane Watson ने उठाए सवाल

Makhana Export को रफ्तार देगा Bihar, 2030-31 तक 30 हजार टन का लक्ष्य तय