कर्नाटक परिणाम 2024 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के लिए महत्वपूर्ण साबित होगा: सिद्धरमैया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 13, 2023

मैसुरू (कर्नाटक)। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सिद्धरमैया ने शनिवार को कहा कि कर्नाटक विधानसभा चुनाव का यह परिणाम 2024 के लोकसभा चुनाव में पार्टी की जीत के लिएमहत्वपूर्ण साबित होगा। उन्होंने उम्मीद जताई कि कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी प्रधानमंत्री बनेंगे। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि कर्नाटक चुनाव परिणाम प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ ‘‘जनादेश’’ है। उन्होंने कहा, ‘‘मुझे उम्मीद है कि राहुल गांधी इस देश के प्रधानमंत्री बनेंगे।’’

इसे भी पढ़ें: Karnataka Results पर बोलीं ममता, क्रूर अधिनायकवादी और बहुसंख्यकवादी राजनीति पराजित हुई, जतना को सलाम

कर्नाटक के लोगों की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि मतदाताओं ने भाजपा की ‘सांप्रदायिक राजनीति’ को खारिज कर दिया, जो राज्य के ‘‘धर्मनिरपेक्ष ताने-बाने के लिए खतरा’’ है। उन्होंने कहा कि राज्य में ‘‘नफरत और सांप्रदायिक राजनीति’’ चल रही थी, जिसे कर्नाटक के लोगों ने सहन नहीं किया। सिद्धरमैया ने दावा किया, ‘‘भाजपा ने धनबल से यह चुनाव जीतने की कोशिश की लेकिन वह इसमें सफल नहीं हो सके।’’ उन्होंने कहा कि कर्नाटक के लोग राज्य में बदलाव चाहते थे क्योंकि वे भाजपा सरकार से तंग आ चुके हैं।

प्रमुख खबरें

Apple में Tim Cook युग का अंत, जानिए कौन हैं नए CEO John Ternus जो संभालेंगे कमान।

Laureus Awards: Madrid में Carlos Alcaraz का बड़ा सम्मान, बने Sportsman of the Year

Hansi Flick के आते ही Barcelona में बड़े बदलाव की आहट, नई Team बनाने का प्लान हुआ तैयार

Priyansh Arya की तूफानी Batting ने जीता दिल, दिग्गज Ashwin ने भी बांधे तारीफों के पुल