बुर्का, जहन्नुम और जन्नतः कर्नाटक में चौथी कक्षा की छात्रा का साइंस प्रोजेक्ट बना कट्टरता की नई मिसाल

By नीरज कुमार दुबे | Mar 25, 2025

देश और दुनिया जब विज्ञान के इस युग में नित नये आविष्कार कर रही है तो वहीं एक धर्म विशेष के लोग अपने समाज को पिछड़ा बनाए रखने पर आमादा हैं। कर्नाटक के चामराजनगर में एक मुस्लिम बच्ची ने अपने साइंस प्रोजेक्ट के जरिये जो संदेश दिया है वो दर्शा रहा है कि बच्चों को कट्टरता और अंध विश्वास की ओर धकेला जा रहा है। यदि आज की पीढ़ी और आने वाली नस्लें कट्टरता के मार्ग पर चलने लगीं तो आने वाले कल में क्या होगा इसकी कल्पना सहज ही की जा सकती है। खासतौर पर कर्नाटक से जिस तरह की घटनाएं सामने आ रही हैं वह चिंतित करने वाली हैं। हम आपको बता दें कि कर्नाटक में चौथी कक्षा में पढ़ने वाली एक छात्रा ने अपने स्कूल की साइंस एक्जीबिशन में एक विवादित मॉडल पेश किया है। इस मॉडल में इस बच्ची ने दो कब्र दिखाई हैं। इसमें एक कब्र बुर्का पहनने वाली महिला की है जिसे जन्नती औरत कहा गया है। जबकि दूसरी कब्र बुर्का नहीं पहनने वाली महिला की है जिसके बारे में कहा गया है कि उसे सांप और बिच्छू खाएंगे। यह प्रोजेक्ट दर्शा रहा है कि बच्चों के मन में सांप और बिच्छू से भी ज्यादा जहर भरा जा रहा है। यही नहीं, बुर्का के बारे में इस बच्ची ने जो कहा है वह भी हैरानी भरा है और साबित कर रहा है कि कट्टरवादी लोग कैसे अपने मंसूबों में कामयाब हो रहे हैं।

हम आपको बता दें कि छात्रा ने इस्लामी धर्मग्रंथ का हवाला देते हुए कहा, "जो आदमी अपनी पत्नी को बुर्के के बिना घर में घूमने देता है, वह व्यभिचारी है।" हम आपको बता दें कि छात्रा की इस टिप्पणी की व्यापक निंदा हो रही है और लोग सवाल उठा रहे हैं कि शैक्षणिक संस्थान में इस तरह के बयान कैसे दिये गये। कई सोशल मीडिया उपयोगकर्ताओं ने कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया, उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार और पुलिस महानिदेशक को इस छात्रा का वीडियो टैग करते हुए मामले में तत्काल कार्रवाई और जांच की मांग की है। अधिकारियों ने घटना का संज्ञान लेते हुए आश्वासन दिया है कि जांच चल रही है। चामराजनगर के उप निदेशक लोक शिक्षण (DDPI), राजेंद्र राजे ने वायरल वीडियो की पुष्टि करते हुए कहा है कि अधिकारी इस मुद्दे पर विचार कर रहे हैं।

प्रमुख खबरें

IPL Auction से पहले 10 टीमों ने रिटेन किए 184 प्लेयर्स, गुजरात ने रखे सबसे ज्यादा

Panchayat Season 5 की रिलीज डेट का हुआ ऐलान, 3 दिसंबर को प्राइम वीडियो पर शुरू होगा सत्ता और प्यार का नया खेल

मैं अपनी गलतियों की पूरी जिम्मेदारी लेता हूँ: Nvidia छोड़ने के बाद Jensen Huang की पहली प्रतिक्रिया, CEO पद पर वापसी की जताई इच्छा

PM Modi ने Donald Trump को दी पिछवाई कलाकृति, विश्व नेताओं को भेंट किए भारतीय हस्तशिल्प