Karnataka: अत्याचार के मामले में बेहतर दलील के बदले रिश्वत लेने के आरोप में विशेष लोक अभियोजक गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 31, 2025

स्थानीय अदालत में लंबित अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति अत्याचार मामले में ‘बेहतर दलील’ पेश करने के बदले रिश्वत लेने के आरोपी विशेष लोक अभियोजक को लोकायुक्त अधिकारियों ने गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों के अनुसार द्वितीय अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश (एडीजे) न्यायालय, कलबुर्गी में एसपीपी के रूप में कार्यरत राजमहेंद्र जी. ने अत्याचार के एक मामले में ‘‘बेहतर दलील ’’ पेश करने बदले 50,000 रुपये की रिश्वत की मांग की थी। लोकायुक्त अधिकारियों ने बताया कि आरोपी ने पहले ही शिकायतकर्ता से 20,000 रुपये ले लिए थे और शेष राशि की मांग कर रहा था।

शिकायत पर कार्रवाई करते हुए लोकायुक्त की टीम ने मंगलवार सुबह जाल बिछाया और इस दौरान आरोपी ने कथित तौर पर 25,000 रुपये नकद लिए। आरोपी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया और उसके पास से 25,000 रुपये नकद बरामद किए गए। अधिकारियों ने बताया कि मामले की जांच जारी है।

प्रमुख खबरें

Jan Gan Man: भारत में छिप कर रह रहे Bangladeshis को ढूँढ़ने निकली Amit Shah की टीम, Demographic Change बर्दाश्त नहीं होगा

यदि आप निवेशकर्ता हैं और बेहतर मुनाफा चाहते हैं तो यह जानिए कि कब लगाएं PPF में पैसा और कब निवेश करें Mutual Fund में?

UBT सांसदों को तोड़ने की साज़िश! Anil Desai बोले - कोई दबाव नहीं, अफ़वाहें बेबुनियाद

FIFA World Cup: Iran का गंभीर आरोप, US ने टीम को मैच के तुरंत बाद देश छोड़ने को कहा!