Bengaluru Stampede: कर्नाटक क्रिकेट संघ ने ली भगदड़ की जिम्मेदारी, सचिव और कोषाध्यक्ष का इस्तीफा

By Kusum | Jun 07, 2025

कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ के सचिव ए शंकर और कोषाध्यक्ष ईएस जयराम ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। साथ ही इन दोनों ने चिन्नास्वामी स्टेडियम  के बाहर हुई भगदड़ की नैतिक जिम्मेदारी ली है। बता दें कि, आईपीएल 2025 का खिताब जीतने के बाद आरसीबी के जश्न समारोह के दौरान चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर भगदड़ मच गई थी जिसमें 11 लोगों ने अपनी जान गंवाई।  

बयान में  कहा गया कि, ये सूचित किया जाता है कि हमारी भूमिका बहुत सीमित होने के बाद भी पिछले दो दिनों में हुई अप्रत्याशित और दुर्भाग्यपूर्ण घटनाओं के कारण नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए हम ये बताना चाहते हैं कि कल रात हमने कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ के अध्यक्ष को एक पत्र के माध्यम से कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ के सचिव और कोषाध्यक्ष के रूप में अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। 

प्रमुख खबरें

Noida Police ने फर्जी GST अफसर बनकर 29 लाख रुपये वसूलने वाले 5 लोगों को पकड़ा

West Bengal STF ने 2 संदिग्धों को पकड़ा, पाकिस्तानी नागरिक राणा रऊफ 14 दिन की रिमांड पर

Manik Saha ने पूरा किया वादा: Judo Star Asmita Dey को मिला 10 लाख का Check और अगरतला में अपना घर

Commonwealth Fencing Championship: लागोस में Team India का दबदबा, तीसरे दिन 3 Gold समेत जीते 5 पदक