कर्नाटक एक सितम्बर से प्रतिदिन पांच लाख कोविड-19 रोधी टीकाकरण की शुरुआत करेगा: बोम्मई

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 27, 2021

बेंगलुरु। कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज एस बोम्मई ने शुक्रवार को कहा कि राज्य केंद्र की मदद से एक सितंबर से प्रतिदिन कम से कम पांच लाख कोविड-19 रोधी टीके लगाना शुरू करेगा। दिल्ली के दौरे के बाद बृहस्पतिवार शाम यहां लौटे बोम्मई ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘हमने बुधवार को परीक्षण के आधार पर पांच लाख टीके लगाये। अब हम एक सितंबर से रोजाना पांच लाख लोगों का टीकाकरण शुरू करेंगे।’’ उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय राजधानी का उनका दौरा मुख्य रूप से केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया से मुलाकात और सितंबर से रोजाना पांच लाख लोगों का टीकाकरण शुरू करने के लिए केंद्र का समर्थन मांगने के लिए था।

इसे भी पढ़ें: कल्याण सिंह की अस्थियां गंगा में विसर्जित, भावुक हुए पुत्र राजवीर सिंह

मुख्यमंत्री ने वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण से भी मुलाकात की और उनसे जीएसटी मुआवजा जारी रखने का अनुरोध किया, क्योंकि यह 2022 में समाप्त हो रहा है। उन्होंने कहा कि वित्त मंत्री ने कहा कि जीएसटी परिषद की बैठक में इस मुद्दे पर निर्णय लिया जा सकता है। केंद्रीय वाणिज्य एवं कपड़ा मंत्री पीयूष गोयल के साथ अपनी बैठक के बारे में बोम्मई ने कहा कि उन्होंने राज्य में एक मेगा टेक्सटाइल पार्क के लिए कर्नाटक के प्रस्ताव पर केंद्र का समर्थन मांगा है। बोम्मईने कहा कि गोयल ने उन्हें प्रस्ताव भेजने को कहा और परियोजना के लिए केंद्र से हर तरह की सब्सिडी देने का आश्वासन दिया। बोम्मई ने कहा कि केंद्रीय मंत्री ने यह भी कहा कि वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय कपड़ा निर्माताओं के साथ गठजोड़ करने में राज्य की मदद करेंगे। मुख्यमंत्री के मुताबिक, मेगा टेक्सटाइल प्रोजेक्ट से बड़ी संख्या में नौकरियों का सृजन होगी, खासकर महिलाओं के लिए।

प्रमुख खबरें

Strait of Hormuz और Bab-el-Mandeb पर संकट आया तो क्या हुआ? Modi ने खोज लिया नया रास्ता! Oman के Sohar Port से दे दबादब तेल आयेगा India

Supreme Court पर्यावरण न्याय का वटवृक्ष, विकास व संरक्षण में संतुलन जरूरी: CJI

Dehradun DM को 1 हफ्ते में देनी होगी रिपोर्ट, Uttarakhand के मेडिकल कॉलेजों में फर्जीवाड़े पर एक्शन

MK Stalin के कार्यकाल में बने थे UK निवेश के आधार, TRB Rajaa ने TVK सरकार पर साधा निशाना