Karnataka: पटाखे की फैक्ट्ररी में विस्फोट के मामले में मालिक समेत दो लोग गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 31, 2024

कर्नाटक के बेलथांगाडी में पटाखे की एक फैक्टरी में विस्फोट के मामले में पुलिस ने मंगलवार को फैक्टरी के मालिक और उसके एक कर्मचारी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अधिकारी ने यह जानकारी दी।

दक्षिण कन्नड़ा जिले के पुलिस अधीक्षक सीबी रिष्यंथ ने पीटीआई- को बताया कि मंगलुरु से करीब 60 किलोमीटर दूर बेलथांगाडी में पटाखे की एक फैक्टरी में सोमवार को हुए विस्फोट में 55 वर्षीय स्वामी, 68 वर्षीय वर्गीश एवं 25 वर्षीय चेतन की मौत हो गयी थी।

उन्होंने बताया कि जिसके बाद 47 वर्षीय सईद बशीर और उसके एक कर्मचारी 24 वर्षीय किरण को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया गया। एक स्थानीय अदालत ने मामले में दोनों आरोपियों को पूछताछ के लिए छह दिनों की पुलिस रिमांड में भेज दिया।

प्रमुख खबरें

Manipur में जबरन वसूली करते दो उग्रवादी पकड़े गए, PREPAK और KCP से जुड़े हैं तार

प्रमोद तिवारी का दावा, Congress Revival से बैकफुट पर BJP, इसलिए Amit Shah को तोड़नी पड़ी चुप्पी

SIM Card Fraud Alert! SIM कार्ड को लेकर सख्त हुए नियम, लापरवाही पर 3 साल की जेल या 50 लाख रुपये तक जुर्माने का खतरा

Travel Tips: कम बजट में 2 दिन का सुकून देंगे Delhi NCR के पास स्थित Morni Hills और Sariska