कर्नाटक : बप्पनाडु मंदिर के मेले में रथ का ऊपरी हिस्सा गिरा, कोई हताहत नहीं

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 20, 2025

दक्षिण कन्नड़ जिले के मुल्की स्थित ऐतिहासिक बप्पनाडु श्री दुर्गापरमेश्वरी मंदिर के वार्षिक मेले में हजारों लोगों की उपस्थिति में हो रहे ब्रह्म महोत्सव के दौरान शनिवार तड़के एक रथ का ऊपरी हिस्सा कथित तौर पर तेज हवा के चलते गिर गया। इस दुर्घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है।

घटना के दौरान सैकड़ों श्रद्धालु और मंदिर के पुजारी रथ पर या उसके आसपास मौजूद थे। मंदिर के पुजारियों ने बताया कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। इस दुर्घटना के बाद रथोत्सव में अफरातफरी मच गयी लेकिन कुछ ही देर बाद अनुष्ठान फिर से शुरू कर दिए गए और देवता की मूर्ति को चंद्रमंडल रथ (छोटे रथ) में मंदिर तक ले जाया गया और उत्सव को निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार पूर्ण किया गया।

मंदिर अधिकारियों के अनुसार, रथ का ऊपरी हिस्सा बांस की पतली पट्टियों से बना है जिन्हें एक विशेष तरीके से बांधा गया और इस संरचना पर सफेद और लाल झंडे लगाए गए।

मंदिर के एक ट्रस्टी ने कहा कि जब रथ खींचा जा रहा था तो तेज हवा चल रही थी और संभवत: उसी के चलते ऊपरी हिस्सा गिर गया। मंदिर ट्रस्ट ने अपने स्तर पर घटना की जांच शुरू करने की बात कही है। साथ ही पुलिस भी मामले की जांच कर रही है।

प्रमुख खबरें

36 साल बाद खुला Srinagar का Raghunath Temple, आतंक के दौर में मंदिर को तोड़ कर मूर्तियां झेलम में फेंकी गयीं थीं

Nayara Energy ने बढ़ाए Petrol-Diesel के दाम, टंकी फुल कराने की मची होड़

जब बुलावा आएगा, Rahul Gandhi भी आएंगे, Ayodhya में दर्शन के बाद बोले दिग्विजय सिंह

हम Kerala की A-Team हैं, Shashi Tharoor का बड़ा दावा- Congress जीतेगी 100 सीटें