Karnataka: क्या CM पद छोड़ देंगे सिद्धारमैया? अटकलों पर कांग्रेस नेता का आया बयान

By अंकित सिंह | Sep 03, 2024

कर्नाटक में क्या मुख्यमंत्री को बदला जाएगे? यह ऐसा सवाल है जो कांग्रेस सरकार के गठन के साथ ही चर्चाओं में आ गया है। एक बार फिर से इस सवाल पर खूब चर्चा होने लगी है। ऐसे इसलिए भी हुआ है क्यों कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया को लेकर विपक्ष कई बड़े और गंभीर आरोप लगा रहा है। इस सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने मंगलवार को कहा कि वह पार्टी आलाकमान और विधायकों के फैसले का पालन करेंगे। सीएम ने अपने गृहनगर मैसूरु में मीडिया कर्मियों के सवालों का जवाब देते हुए यह बात कही।  

कांग्रेस सरकार द्वारा न्यायिक आयोग की कोविड पर एक रिपोर्ट को कथित तौर पर बीजेपी के खिलाफ इस्तेमाल करने के सवाल पर सीएम सिद्धारमैया ने कहा कि इस संबंध में सरकार को सौंपी गई रिपोर्ट गुरुवार को कैबिनेट के सामने रखी जाएगी। उन्होंने कहा कि मुझे आयोग की सिफ़ारिश के बारे में जानकारी नहीं है। हम इस पर गौर करेंगे। भाजपा सांसद और राज्य के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री के. सुधाकर ने दावा किया है कि इस रिपोर्ट का इस्तेमाल कांग्रेस द्वारा राजनीतिक हथियार के रूप में किया जा रहा है।

प्रमुख खबरें

Pitru Paksha में नए कपड़े और सामान की खरीदारी अशुभ क्यों, धार्मिक परंपरा और मान्यताओं के नियम

Asian Games में Sawan Barwal ने मैराथन में जीता रजत पदक, बनाया नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड

Prabhasakshi NewsRoom: NDA के भीतर नया संग्राम, Jitan Ram Manjhi बोले- SC-ST MPs को संसद में बोलने के लिए ज्यादा समय मिले

BJP छोड़ने की अटकलों को Amarinder Singh ने किया खारिज, बोले पार्टी को बात बताना मेरा फर्ज