Karnataka: येदियुरप्पा का बयान, 99% जगदीश शेट्टार को दिया जाएगा टिकट, दूसरी सूची को लेकर कही यह बात

By अंकित सिंह | Apr 12, 2023

कर्नाटक में भाजपा ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। भाजपा ने अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। हालांकि, पार्टी में कई लोग नाराज भी बताए जा रहे हैं। कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेता जगदीश शेट्टार भी नाराज हैं। आज उनकी जेपी नड्डा से मुलाकात होनी है। इन सब के बीच बीएस येदियुरप्पा का बड़ा बयान सामने आया है। येदियुरप्पा ने कहा कि 99% जगदीश शेट्टार (कर्नाटक के पूर्व सीएम) को चुनाव टिकट दिया जाएगा। जगदीश शेट्टार ने घोषणा की थी कि पार्टी द्वारा उन्हें दूसरों के लिए रास्ता बनाने के लिए कहने और उन्हें टिकट नहीं दिए जाने का संकेत देने के बाद वह नाराज हैं। उन्होंने सवाल किया कि पिछले छह चुनावों में मैं 21,000 से अधिक मतों के अंतर से निर्वाचित हुआ। मेरे माइनस पॉइंट क्या हैं?

इसे भी पढ़ें: Karnataka: सामने आने लगी नाराजगी, लक्ष्मण सावदी ने छोड़ी BJP, CM बोम्मई ने की बात

सीईसी की बैठक में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी शामिल हुए थे। अन्य बैठकों में भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और वरिष्ठ भाजपा नेता बी एस येदियुरप्पा सहित कई अन्य नेता भी शामिल हुए। सिंह ने बताया कि पार्टी ने 52 नए चेहरों को चुनाव मैदान में उतारा है। उनके मुताबिक 189 उम्मीदवारों की सूची में 32 अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) से हैं जबकि 30 अनुसूचित जाति और 16 अनुसूचित जनजाति वर्ग से हैं। उन्होंने बताया कि उम्मीदवारों की पहली सूची में कुल आठ महिलाओं को जगह मिली है। सिंह ने कहा कि सूची में पांच वकील, नौ चिकित्सक, तीन अकादमिक क्षेत्र से, एक सेवानिवृत्त प्रशासनिक अधिकारी और भारतीय पुलिस सेवा के एक सेवानिवृत्त अधिकारी के नाम शामिल हैं। 

प्रमुख खबरें

Piyush Goyal को BJP में बड़ी जिम्मेदारी, क्या Modi Cabinet में अब होगा फेरबदल?

Galle Test: India ने Sri Lanka को समेटा, 178 रनों की विशाल बढ़त हासिल; जीत की तरफ कदम!

20 साल छोटी Shubhra Shetty को डेट कर रहे हैं Anurag Kashyap, खुलकर की प्यार की बातें

Meta पर California में मुकदमा शुरू, अमेरिकी राज्यों ने 1.4 लाख करोड़ डॉलर का हर्जाना मांगा