पद्मावत के बाद पृथ्वीराज को करणी सेना ने बनाया निशाना, फिल्म की शूटिंग बीच में रोकी

By रेनू तिवारी | Mar 17, 2020

संजय लीला भंसाली की फिल्म पद्मावत को लेकर उत्पात मचाने वाली करणी सेना एक बार फिर से सुर्खियों में आ गई है। करणी सेना का टारगेट बनें हैं इस बार बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार। अक्षय कुमार को लेकर करणी सेना ने अपना मोर्चा खोल दिया है। दरअसल मामला अक्षय कुमार की नई फिल्म 'पृथ्वीराज' से जुड़ा हुआ है। राजपूतों पर अपना एकाधिकार रखने वाली करणी ने इस बार फिल्म 'पृथ्वीराज' पर आपत्ति जताई है। अक्षय कुमार की फिल्म पर करणी सेना ने आरोप लगाया है कि फिल्म में तथ्यों के साथ छेड़छाड़ की जा रही है। 

फिल्म 'पृथ्वीराज' की शूटिंग राजस्थान में चल रही थी। तभी करणी सेना के लोगों ने आकर फिल्म की शूटिंग को रोक दिया। इस बार करणी सेना ने फिल्म के सेट पर कोई तोड़फोड़ नहीं की लेकिन फिल्म की शूटिंग नहीं होने दी। खबरों के अनुसार कहा जा रहा है कि महिपाल सिंह मकाराना की अगुवाई में करणी सेना के लोग सेट पर पहुंचे और उन्होंने ने काम को बंद करने के लिए कहा, फिल्म के निर्देशक चन्द्र प्रकाश द्विवेदी वहां मौजूद थे। चन्द्र प्रकाश से करणी सेना के सदस्यों ने कहा कि वह फिल्म में तथ्यों के साथ छेड़छाड़ बिलकुस न करें। इसके साथ ही उन्हें जयपुर के पास जमवारामगढ़ गांव में शूटिंग रोकने के लिए कहा गया है। जिस दौरान करणी सेना के लोग सेट पर पहुंचे थे उस दौरान शूटिंग पर अक्षय कुमार नहीं थे। 

इसे भी पढ़ें: एक्ट्रेस जूही चावला के भाई की हुई थी दर्दनाक मौत, जब भी याद आती है तो...

आपको बता दें कि फिल्म अक्षय कुमार का लीड रोल है वह फिल्म में पृथ्वीराज चौहान की भूमिका निभा रहे हैं। इसके अलाव संजय दत्त, आशुतोष राणा और सोनु सूद का भी फिल्म में अहम रोल हैं।

प्रमुख खबरें

India को खाद्य तेल आपूर्ति में Argentina शीर्ष पर, Vaca Muerta गैस क्षेत्र में भी संभावनाएं

Aamir Khan और Gauri Spratt ने शादी के बाद मनाया अपना पहला करवा चौथ, अनिल कपूर के घर पर बिखेरा जलवा, वीडियो वायरल

Kedarnath यात्रा को हराम बताने वाले फतवे पर भड़के Harish Rawat, किया Sara Ali Khan का बचाव

शबरिमला मंदिर में Milma Ghee आपूर्ति घोटाले में TDB कर्मचारी गिरफ्तार