करतारपुर कॉरिडोर का उद्घाटन आज, PM मोदी ने टेका बेर साहिब गुरुद्वारा में मत्था

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 09, 2019

डेरा बाबा नानक (पंजाब)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करतारपुर गलियारे के रास्ते पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में स्थित गुरुद्वारा दरबार साहिब जाने वाले 500 से अधिक भारतीय तीर्थयात्रियों के पहले जत्थे को आज हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। इससे पहले PM आज सुबह पंजाब पहुंचे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सुल्तानपुर लोधी में बेर साहिब गुरुद्वारा में मत्था भी टेका जहां मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने उनकी अगवानी की।

इसे भी पढ़ें: तीसरी बार में जाकर पूरी हुई सिद्धू की मुराद, करतारपुर कॉरिडोर उद्घाटन समारोह में हो सकेंगे शामिल

करतारपुर जाने वाले पहले जत्थे में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, अकाल तख्त के जत्थेदार हरप्रीत सिंह, पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह, पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल, सुखबीर सिंह बादल, केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल तथा नवजोत सिंह सिद्धू शामिल हैं।  शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंध कमेटी (एसजीपीसी) के सदस्य और पंजाब के सभी 117 विधायक और सांसद भी इस जत्थे में शामिल होंगे। पंजाब सरकार के मंत्री तृप्त राजिंदर सिंह ने कहा कि पहले जत्थे के सभी सदस्यों को सुबह 10 बजे तक पहुंचने को कहा गया है। अत्याधुनिक यात्री टर्मिनल भवन का निर्माण 18 एकड़ भूमि पर किया गया है। इसकी डिजाइन सिख धर्म के प्रतीक माने जाने वाले ‘खंडा’ से प्रेरित है। पूरी तरह वातानुकूलित इमारत हवाई अड्डे की तरह दिखती है जिसमें एक दिन में करीब 5000 तीर्थयात्रियों की सुविधा के लिए 50 से अधिक आव्रजन काउंटर होंगे। यहां वाशरूम, बच्चों की देखभाल के लिए स्थान, प्राथमिक चिकित्सा सुविधा, प्रार्थना कक्ष समेत अनेक सुविधाएं होंगी। इस जगह 300 फुट ऊंचाई पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया है। इस बीच शुक्रवार को डेरा बाबा नानक तथा सुल्तानपुर लोधी में गुरू नानक देव के 550वें प्रकाश पर्व के पांच दिवसीय समारोह शुरू हो गये जो 12 नवंबर तक चलेंगे। एसजीपीसी की पूर्व प्रमुख और समारोहों की प्रभारी जागीर कौर ने बताया कि मोदी गुरुद्वारा बेर साहिब में मत्था टेकेंगे। इस मौके पर एसजीपीसी उन्हें सिरोपा प्रदान करेगी।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर