Kartavyapath| ये है देश का सबसे लंबा केबल आधारित पुल, द्वारका में बनाया गया सुदर्शन सेतु

By रितिका कमठान | Mar 16, 2024

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात में अरब सागर के ऊपर देश को सबसे लंबे केबल-आधारित पुल की सौगात दी है। ये पुल बेहद खास है क्योंकि प्रतिष्ठित द्वारकाधीश मंदिर में आने वाले निवासियों और तीर्थयात्रियों के लिए बहुत महत्व रखता है। बेट द्वारका ओखा बंदरगाह के पास द्वीप है। ये द्वारका शहर से 30 किलोमीटर दूर स्थित है। ये वही जगह है जहां भगवान कृष्ण का प्रसिद्ध द्वारकाधीश मंदिर स्थित है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने द्वारका में लगभग 980 करोड़ रुपए की लागत से बनाए गए ओखा मुख्य भूमि और बेट द्वारका द्वीप को जोड़ने वाला सुदर्शन सेतु राष्ट्र को समर्पित कर दिया है। ये प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ड्रीम प्रोजेक्ट है, जो देश का सबसे लंबा 2.32 किलोमीटर का केबल ब्रिज है जो अपने आप में इंजीनियरिंग का चमत्कार है।

वदीनार में पाइपलाइन परियोजना समर्पित की जिसमें वर्तमान अपतटीय लाइनों को बदलना, वर्तमान में पाइपलाइन और मैनिफोल्ड को छोड़ना और पूरे सिस्टम को नए स्थान पर स्थानांतरित करना शामिल है।

राजकोट ओखा, राजकोट जेतलसर सोमनाथ और जेतलसर वांसजालिया रेल विद्युतीकरण परियोजनाएं भी राष्ट्र को समर्पित की गई है।

राष्ट्रीय राजमार्ग 927 को धोराजी जामकंडोर्ना कलावड़ खंड के चौड़ीकरण की आधारशिला रखी।

10000 टन स्टील का उपयोग इस पुल को बनाने में हुआ है। ये पुल 152 केबल पर टिका हुआ है। इस पुल को बनाने में 1.5 लाख क्यूबिक मीटर कंक्रीट का उपयोग हुआ है, जिसका उपयोग कर 40 से अधिक एफिल टॉवर बनाए जा सकते है। इस पुल का शिलान्यास वर्ष 2017 में केंद्र सरकार ने किया था। 

प्रमुख खबरें

Modi Rubber की 59 एकड़ जमीन के अवैध ट्रांसफर पर Allahabad High Court ने दिए नए सिरे से जांच के आदेश

Rajya Sabha चेयरमैन CP Radhakrishnan ने गठित की विभिन्न समितियां, खरगे भी शामिल

Womens Asia Cup: Smriti Mandhana के 124 रन से भारत सेमीफाइनल में, हांगकांग को 137 रन से रौंदा

AISA ने छात्र आंदोलनों को एकजुट करने के लिए बनाया National Platform