पढ़ाई करने विदेश गया था बेटा, लौट कर आयी कफन में लाश! मां को लगा सदमा, पिता ने की सरकार से ये शिकायत

By रेनू तिवारी | Apr 17, 2022

गाजियाबाद (उप्र)। कनाडा के टोरंटो में गाजियाबाद के एक भारतीय प्रबंधन छात्र कार्तिक वासुदेव की गोली मारकर हत्या कर दी गयी। पढ़ाई करने के लिए कनाडा गये छात्र की हत्या की वहज की पड़ताल टोरंटो पुलिस कर रही हैं। उन्होंने आरोपी को पकड़ भी लिया है और कोर्ट में पेश भी किया। आगे की कार्यवाही का घटनाक्रम जारी हैं। पोस्टमार्टम के बाद कनाडा पुलिस ने अपनी पूरी औपचारिकता करते हुए प्रबंधन छात्र कार्तिक वासुदेव के शव को भारत भेज दिया। शव को कनाडा से दिल्ली के एयरपोर्ट पर भेजा गया जहां से कार्तिक के परिवार वालों ने उसे लिया।

कनाडा के टोरंटो में इस महीने की शुरुआत में एक सबवे के बाहर गोली लगने से मारे गए प्रबंधन के छात्र का उसके गृह नगर में अंतिम संस्कार किया गया। गाजियाबाद के 21 वर्षीय कार्तिक वासुदेव का शव उसके परिवार को नयी दिल्ली में इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर सौंपा गया, जहां से उसे गाजियाबाद के राजेंद्र नगर में उसके आवास पर लाया गया तथा शाम को हिंडन नदी के किनारे उसका अंतिम संस्कार किया गया। उसके पिता जितेश वासुदेव ने बताया कि कार्तिक के छोटे भाई पार्थ ने उसका अंतिम संस्कार किया। मृतक छात्र का शव कनाडा में टोरंटो से नयी दिल्ली विमान के जरिए लाया गया। वह टोरंटो में एमबीए कर रहा था।

इसे भी पढ़ें: रूसी तेल पर प्रतिबंध लगाना शांति की दिशा में अहम कदम होगा : जेलेंस्की

मृतक के पिता ने इस पर निराशा जतायी कि उनके बेटे का शव आईजीआईए से गाजियाबाद तक लाने के लिए स्थानीय प्रशासन ने कोई मदद नहीं की। उन्होंने कहा, ‘‘स्थानीय प्रशासन का कोई भी प्रतिनिधि परिवार को सांत्वना देने के लिए श्मशान घाट पर नहीं पहुंचा।’’ कार्तिक वासुदेव एमबीए की पढ़ाई करने के लिए इस साल जनवरी में कनाडा गया था। उसे टोरंटो में शेरबर्न सबवे स्टेशन के बार सात अप्रैल को गोली मारी गयी। उसे गोली मारे वाले 39 वर्षीय व्यक्ति को टोरंटो में 12 अप्रैल को गिरफ्तार कर लिया गया। जितेश वासुदेव ने कहा कि परिवार टोरंटो जाएगा और पुलिस से जांच में प्रगति के बारे में पूछेगा।

प्रमुख खबरें

Zoho के Sridhar Vembu बोले, AI खर्च बढ़ने के कारण इस साल नहीं बढ़ेगा वेतन

जंतर-मंतर से दूर होते प्रतिरोध के ठिकाने

Delhi High Court का DUSIB को निर्देश, Ramlila मैदान आवंटन के लिए बनाएं पारदर्शी गाइडलाइंस

Rajnath Singh की Czech उप-PM से New Delhi में बैठक, Joint Defence सहयोग को मिली मंजूरी