शिवगंगा लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार कार्ति चिदंबरम सैम पित्रोदा के बयान पर कहा- मामला खत्म हो गया

By अभिनय आकाश | May 09, 2024

कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा कि सैम पित्रोदा ने अपनी मर्जी से इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष पद से हटने का फैसला किया है। कांग्रेस अध्यक्ष ने उनके फैसले को स्वीकार कर लिया है। शिवगंगा लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार कार्ति चिदंबरम ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने अपने संचार प्रमुख जयराम रमेश के माध्यम से सैम पित्रोदा से दूरी बना ली है। कांग्रेस पार्टी उनके(सैम पित्रोदा) बयान को स्वीकार नहीं करती है।

इसे भी पढ़ें: Sam Pitroda के बयान पर भड़के PM Modi, बोले- नस्लवादी मानसिकता को स्वीकार नहीं, शहजादे को देना पड़ेगा जवाब

सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने पित्रोदा की नस्ली टिप्पणियों को लेकर उन पर निशाना साधते हुए दावा किया कि इससे विपक्षी दल की ‘‘विभाजनकारी’’ राजनीति बेनकाब हो गई है। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि पार्टी प्रमुख मल्लिकार्जुन खरगे ने पित्रोदा के निर्णय को स्वीकार कर लिया है। 

प्रमुख खबरें

Tejasswi Prakash संग विवाद पर क्यों चुप थीं Surbhi Chandna? अब सामने आई असली वजह

Khatron Ke Khiladi 15: स्टंट देख Farrhana Bhatt बोलीं- Finale में Mars पर भेजेंगे क्या? Post वायरल

जल्दी जल्दी भागो, नहीं तो सरकार जो करना होगा वो करेगी, Suvendu Adhikari ने Bangladesh Infiltrators को दी खुली चेतावनी

Mamata Banerjee के लिए सबसे बड़ा संकट, Bengal Politics में TMC के 100 पार्षदों ने छोड़ा साथ