बिहार चुनाव में कांग्रेस के कमजोर प्रदर्शन पर बोले कार्ति चिदंबरम, यह आत्मविश्लेषण और चिंतन का समय

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 16, 2020

चेन्नई। बिहार विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के कमजोर प्रदर्शन के कुछ दिन बाद तमिलनाडु से पार्टी के सांसद कार्ति पी चिदंबरम ने सोमवार को कहा कि कांग्रेस के लिए यह आत्मविश्लेषण, चिंतन और विचार-विमर्श करने का समय है। पूर्व केंद्रीय मंत्री पी चिदंबरम के बेटे ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘कांग्रेस के लिए यह आत्मविश्लेषण, चिंतन और विचार-विमर्श और कदम उठाने का समय है।’’ तमिलनाडु में शिवगंगा से लोकसभा सांसद कार्ति ने बिहार चुनाव के परिणाम पर अंग्रेजी अखबार ‘इंडियन एक्सप्रेस’ को पार्टी के वरिष्ठ नेता कपिल सिब्बल द्वारा दिए गए साक्षात्कार के लिंक को ट्वीट करते हुए यह टिप्पणी की है। इससे पहले कांग्रेस के वरिष्ठ नेता तारिक अनवर ने कहा था कि बिहार चुनाव के लिए सीट बंटवारा समझौते को अंतिम रूप दिए जाने में देरी के कारण महागठबंधन के प्रदर्शन पर बुरा असर पड़ा। बिहार में कांग्रेस ने 70 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे लेकिन केवल 19 को ही जीत मिली। 

प्रमुख खबरें

Jamshedpur में सड़क हादसे में मंत्री Deepika Pandey Singh की बेटी समेत 4 की मौत

Asian Games 2026: 25 सितंबर को ट्रैक, कोर्ट और रिंग में उतरेगा भारत, देखें पूरा शेड्यूल

Bihar Govt ने बोर्ड व आयोगों के अध्यक्षों का वेतन बढ़ाकर 65000 रुपये किया

Federal Judge के आदेश के बाद White House में CNN और MS Now पत्रकारों की वापसी