Kartik Aaryan ने फिल्म ‘तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी’ के Croatia Schedule की शूटिंग पूरी की

By रेनू तिवारी | Jun 24, 2025

बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन इस समय यूरोप में अपनी अगली बड़ी फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं और हमेशा की तरह वह अपने प्रशंसकों को अपडेट रख रहे हैं। अभिनेता ने हाल ही में क्रोएशिया की प्राकृतिक सुंदरता और क्रू के साथ अपनी ऑफ-स्क्रीन दोस्ती को कैद करते हुए एक सहज इंस्टाग्राम फोटो डंप साझा किया। हाल ही में, कार्तिक ने अपनी आगामी फिल्म के सेट से पर्दे के पीछे की तस्वीरों और वीडियो का एक संग्रह पोस्ट किया। उन्होंने इसे कैप्शन दिया, "तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी #क्रोएशिया।

कार्तिक आर्यन के साथ अनन्या पांडे इस फिल्म में अभिनय कर रही है। फिल्म का निर्देशन समीर विद्वांस कर रहे है। इसका निर्माण करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शन्स के बैनर तले किया जा रहा है। यह फिल्म 13 फरवरी, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। आर्यन ने सोमवार को अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर यह जानकारी साझा की। अभिनेता ने जहाज यात्रा की खुद की एक तस्वीर पोस्ट करते हुए क्रोएशिया के उन स्थलों के नाम बताए, जहां फिल्म की शूटिंग हुई।

इसे भी पढ़ें: जब Abhishek Bachchan से ब्रेकअप के बाद सदमे में चली गयी थी Karisma Kapoor, एक्ट्र्रेस ने पहली बार की शादी टूटने पर खुलकर बात

पोस्ट के कैप्शन में लिखा था, “स्प्लिट, विस, हवार, ब्राक, बोल, सुपेतार, डबरोवनिक और जाग्रेब, इस तरह एक महीने से अधिक लंबे और रोमांचक क्रोएशियाई शेड्यूल की शूटिंग पूरी हुई।” यह फिल्म आर्यन और अनन्या को एक बार फिर एक साथ ला रही है, जिन्होंने इससे पहले फिल्म ‘पति पत्नी और वो’ में साथ काम किया था। ‘तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी’ के अलावा, आर्यन निर्देशक अनुराग बसु की आगामी फिल्म में श्रीलीला के साथ भी नजर आएंगे।

 Visit Prabhasakshi for Latest Entertainment News in Hindi Bollywood

प्रमुख खबरें

UP में AI और Semiconductor हब बनेगा नया आधार, सुनील शर्मा बोले- कृषि से जुड़ेगा तकनीक का भविष्य

AIIMS Jodhpur के कार्यकारी निदेशक का दिल्ली तबादला, रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल खत्म

CEC Gyanesh Kumar का इस्तीफा पत्र फर्जी, Election Commission ने किया स्पष्ट

भारत छठी पीढ़ी के लड़ाकू विमान बनाने पर जुटा, Rajnath Singh ने चुनौतियों के बीच जताया अडिग संकल्प