Karwa Chauth 2026: फेस्टिव सीजन होगा खास जब हाथों पर रचेंगे मेहंदी के ये ट्रेंडिंग डिजाइन, पसंद के अनुसार करें चुनाव

By दिव्यांशी भदौरिया | Oct 21, 2026

सुहागिन महिलाओं को करवा चौथ त्योहार का खासा इंतजार रहता है। इस बार करवा चौथ का पर्व 29 अक्तूबर 2026 को मनाया जाएगा। खासतौर पर इस पर्व के लिए महिलाएं काफी समय शॉपिंग और तैयारी में लग जाती है। कपड़े और श्रृंगार के साथ ही महिलाएं मेहंदी लगवाने के लिए काफी एक्साइटेड रहती है।

करवा चौथ के लिए यहां देखें 5 लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन

करवा चौथ के लिए ये सिंपल डिजाइन मेहंदी के जरुर ट्राई करें-

गोल टिक्की डिजाइन

आजकल मिनिमल मेहंदी लुक काफी पसंद किया जा रहा है। आप भी ट्रेडिशनल मेहंदी डिजाइन हथेलियों में लगा सकते हैं। इन डिजाइनों को कई तरह से लगा सकते हैं, जैसे कि सिंपल और मिनिमलिस्ट टिक्की, मंडला आर्ट गोल टिक्की, अरेबिक गोल टिक्की। हथेली के बीच में एक गोल घेरा जरुर बनाएं और फिर चारों तरफ बारीक बॉर्डर, पत्तियां, जाल, कमल का फूल या बारीक मंडला पैटर्न डिजाइन बना सकते हैं।

मिनीमल डिजाइन

इन दिनों सोशल मीडिया पर मिनिमल मेहंदी के डिजाइन काफी पॉपुलर हो रहे हैं। ट्रेंडी दौर में मिनिमलिज्म के चलते, आउटफिट से लेकर ज्वेलरी तक महिलाएं सब कुछ लाइट रखती हैं। जो लोग वर्किंग प्रोफेशनल महिलाएं उनके लिए मिनीमल मेहंदी डिजाइन सबसे बढ़िया है। इसमें हथेलियों पर छोटे फूल बनते हैं और उंगलियों पर हल्की डिजाइन बना सकते हैं।

फिंगर मेहंदी डिजाइन

हाथों की उंगलियों को सुंदर बनाने के लिए आप फिंगर मेहंदी डिजाइन भी देख सकते हैं। अगर आपके पास पूरे हाथ में मेहंदी लगवाने का समय नहीं है, तो आप सिर्फ उंगलियों पर डिजाइन बनवा सकते है। यह काफी ट्रेंडिंग में है और यह जल्दी रच जाती है और दिखने में भी काफी खूबसूरत लगती है।

मोरक्कन / जियोमेट्रिक मेहंदी

इस बार आप कुछ हटकर मेहंदी डिजाइन जरुर ट्राई करें। इसके लिए आप हाथों में मोरक्कन यानी के Geometric Mehndi Design बना सकते हैं, जो कि देखने में भी काफी शानदार लगती हैं। इन करवा चौथ पर आराम से लगा सकते हैं, यह आपके हथेलियों को नया और यूनिक लुक मिल जाएगा।

अरबी मेहंदी डिजाइन

सालों पुराना मेहंदी डिजाइन आज भी ट्रेंड में है। इनको आप हल्के और सिंपल डिजाइन बना सकते हैं। हथेलियों में फूलों के पैटर्न, पत्तियों वाली बेलें और तिरछी डिजाइन से सजाया जाता है। बिल्कुल कम समय में आप इन डिजाइनों को हाथों में बना सकते हैं। 

प्रमुख खबरें

Asim Riaz जल्द करेंगे शादी? भाई Umar Riaz ने बताया क्या है प्लान, हिमांशी के आरोपों पर भी दिया जवाब

Delhi Police ने Saurabh Das और Ashutosh Ranka की 3 दिन की हिरासत मांगी, कोर्ट ने आदेश सुरक्षित रखा

एशियाई पैरा खेल: Krishna Nagar और Sivarajan ने जीता युगल में रजत पदक

Asian Para Games में Ravi Budigina ने जीता रजत, हिमांशु और रोहित को कांस्य