By दिव्यांशी भदौरिया | Oct 27, 2026
इस साल करवा चौथ का त्योहार 29 अक्तूबर 2026 को मनाया जाएगा। कई सालों से महिलाएं इस दिन लाल रंग की ट्रेडिशनल साड़ी पहनती नजर आ रही है। भारतीय परंपरा के अनुसार, लाल रंग को सुहाग का प्रतीक माना जाता है।
मोडल और डिजिटल प्रिंटेड लाल साड़ी
आजकल इस डिजाइन की साड़ियां काफी ट्रेंड में है, जो कि सोशल मीडिया से लेकर हर जगह पर छाई जाती है। इसमें सैटिन या मोडल सिल्क फैब्रिक पर हल्के डिजिटल प्रिंट बने होते हैं, जो इन साड़ियों को मॉर्डन टच दे सकते हैं। इस तरह की डिजाइनर साड़ियां ट्रेडिशनल लुक को एकदम मॉर्डन बना देती है। इसके साथ ही यह साड़ियां हल्की और आरामदायक होती हैं, इस प्रकार त्योहार पर इन्हें मैनेज कर सकते हैं।
जॉर्जेट शिमर डिजाइन की लाल साड़ियां
करवा चौथ पर जॉर्जेट शिमर डिजाइन की लाल रंग की साड़ियां फेस्टिवल के मौकों पर आपके लुक में चार चांद लगा देती है। इस तरह की साड़ी काफी हैवी लगती हैं, लेकिन असल में यह काफी हल्की होती है और हवादार होती है। इनके कपड़े में एक अलग-सी चमक देखने को मिलती हैं, जो इसे शाम और रात के इवेंट के लिए परफेक्ट बना सकती है। इन्हें करवा चौथ पर स्टाइल करने के साथ ही आप वेडिंग सीजन में संगीत नाइट या फिर रिसेप्शन पर भी पहन सकते हैं।
ऑर्गेंजा सिल्क की लाल साड़ियां ऑर्गेंजा
इस दौरान ऑर्गेंजा सिल्क फैब्रिक काफी ट्रेंड में है, जो कि काफी हल्का और हवादार होता है। आप इन्हें फेस्टिव सीजन के साथ ही शादी के मौके पर भी आराम से स्टाइल करना चाहते हैं। इस फैब्रिक की साड़ी में एक अलग सी चमक होती है, जो इसे पार्टी वियर और ट्रेडिशनल इवेंट्स के लिए एक बेहतरीन विकल्प बन सकता है। इस डिजाइन की साड़ियां अपनी हल्की बनावट और बेहतरीन फॉल के लिए जानी जाती है।
गोटा पट्टी डिजाइनर लाल साड़ी
फिर से गोटा पट्टी वर्क वाली साड़ियां ट्रेंड में है और महिलाएं इस तरह की साड़ियां पहनना काफी पसंद करती हैं। Gota Patti Sarees करवा चौथ पर दीवाली या अन्य ट्रेडिशनल इवेंट्स पर आपको राजशाही लुक पाने में मदद करता है। इन साड़ियों में कोटा डोरियां, प्योरेस्ट सिल्क शिफॉन, जॉर्जेट और गाजी सिल्क जैसी फैब्रिक पर गोटा पट्टी का सुंदर काम मिल जाता है। ये साड़ियां आपको एकदम पारंपरिक में भी यूनिक और खूबसूरक लुक प्रदान करेगी।
कॉटन अजरक मिरर वर्क लाल साड़ियां
फेस्टिव सीजन में कॉटन अजरक मिरर वर्क साड़ियां काफी ट्रेंड में है। इन्हें स्टाइल करना काफी आसान होता है और यह आरामदायक होती है। असल में अरजक प्रिंटेड साड़ी पारंपरिक भारतीय कला और मॉर्डन फैशन का एक बेहतरीन मेल हैं। कॉटन और कॉटन ब्लेन्ड कपड़ों पर पारंपरिक ब्लॉक प्रिंटिंग की कला की जाती है, जिसमें नेचुरल वेजिटेबल डाइस और जियोमेट्रिक डिजाइन का इस्तेमाल किया जाता है। फिर इन पर मिरर का वर्क किया जाता है। जो पूरीा होने क बाद बेहद खूबसूरत लगती है।